Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानिए रणदीप हुडा की मेकअप आर्टिस्‍ट को उनकी फिल्‍म में कैसे मिल गया रोल

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 23 May 2016 12:37 PM (IST)

    रणदीप हुडा की आने वाली फिल्‍म 'दो लफ्जों की कहानी' में उनकी मेकअप आर्टिस्‍ट भी एक्टिंग करती नजर आएंगी। मगर उन्‍हें जिस तरह से काम करने का मौका, उसकी क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई, मिड-डे। रणदीप हुडा स्टारर दीपक तिजोरी की फिल्म 'दो लफ्जोंं की कहानी' फाइनली अगले महीने रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि रणदीप हुडा की मेकअप आर्टिस्ट रेणुका पिल्लई इससे एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं। जी हां, 'दो लफ्जों की कहानी' में रेणुका एक नर्स के रोल में नजर आएंगी। मगर यह रोल उन्हें यूं ही अचानक मिल गया, जब वो रणदीप को किसी सीन के लिए वो तैयार कर रही थीं।

    ऐश्वर्या की तरह दिखने वालीं सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड दिखीं डिनर डेट पर

    रेणुका पिल्लई की एक्टिंग में नहीं थी दिलचस्पी

    डायरेक्टर ने अचानक ऑफर कर दिया नर्स का रोल

    सूत्र के मुताबिक, रेणुका की एक्टिंग में नाम मात्र दिलचस्पी थी। मगर सेट पर ही डायरेक्टर ने उन्हें कास्ट करने का फैसला किया। अब वो रणदीप के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। दरअसल, नर्स के रोल के लिए चुने गए आर्टिस्ट को लेकर डायरेक्टर संतुष्ट नहीं थे और इसलिए उन्होंने यह अचानक से फैसला लिया। सूत्र ने बताया, वे मलेशिया में शूटिंग कर रहे थे। तभी दीपक तिजोरी को लगा कि नर्स के कैरेक्टर के लिए रिप्लेसमेंट की जरूरत है और फिर उन्होंने रणदीप को अपनी मेकअप आर्टिस्ट से इस बारे में बात करने को कहा।

    'तेरे नाम' एक्ट्रेस की हो रही वापसी, योग गुरू से कर ली थी शादी

    खुद दीपक तिजोरी ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें इस रोल के लिए कोई ऐसा चाहिए था, जो हिंदी बोलने में सक्षम हो। आखिरी समय में उन्होंने रणदीप से अनुरोध किया कि वो रेणुका को यह रोल ऑफर करें। उन्होंने स्वीकार कर लिया और इस तरह अब वो एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें कि 'दो लफ्जों की कहानी' में रणदीप के अपोजिट काजल अग्रवाल नजर आएंगी, जो एक अंधी लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 'सिंघम' में अजय देवगन के अपोजिट नजर आईं काजल दर्शकों को काफी पसंद आई थीं।

    अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत ने उठाया इतना बड़ा कदम

    खबरें और भी