Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अभी ना जाओ छोड़कर...' बॉलीवुड ने Asha Bhosle को दी म्यूजिकल विदाई, सिंगर्स ने नम आंखों के साथ दी श्रद्धांजलि

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 06:18 PM (IST)

    Asha Bhosle को उनके Cult Song अभी ना जाओ छोड़कर के साथ भावुक अंतिम विदाई दी गई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बॉलीवुड ने आशा ताई को दी म्यूजिकल विदाई

    2. अंतिम विदाई पर गाया अभी ना जाओ छोड़कर

    3. शिवाजी पार्क में हुआ सिंगर का अंतिम संस्कार 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का रविवार 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। आज 13 अप्रैल 2026 को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की।

    आशा जी की म्यूजिक अंतिम विदाई

    आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया गया। जहां सिंगर्स द्वारा उन्हें उनके ही कल्ट गाने अभी ना जाओ छोड़कर गाकर अंतिम विदाई दी गई। आशा ताई को उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी और सिनेमा जगत की कई हस्तियां उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि देने पहुंची। आशा की पोती जनाई भोसले दादी के अंतिम संस्कार पर काफी भावुक नजर आईं।

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Funeral LIVE Update: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, गाना गाकर दी गई 'ताई' को विदाई

    सिंगर को दिया गया राजकीय सम्मान

    आशा भोसले को अंतिम संस्कार से पहले राज्य सरकार की ओर से राजकीय सम्मान दिया गया। पुलिस वालों की तरफ से उन्हें आखिरी सलाम दिया गया और तिरंगे के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अंतिम विदाई से पहले सिनेमा जगत से आमिर खान, विक्की कौशल, पद्मिनी कोल्हापुरे, अनु मलिक, शान जैसे सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

     

    श्रेया घोषाल ने लंदन कॉन्सर्ट में दिया भावुक ट्रिब्यूट

    श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने हाल ही में लंदन में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिग्गज गायिका आशा भोसले को एक भावुक श्रद्धांजलि दी, जिससे उनके फैन्स बेहद भावुक हो गए। गायिका को ऑनलाइन काफी तारीफ मिली; कई लोगों ने उनके परफॉर्मेंस के जरिए आशा और लता मंगेशकर के अंदाज को खूबसूरती से पेश करने के लिए उनकी सराहना की। श्रेया ने उनके कुछ सदाबहार गाने गाए, जिनमें 'अभी न जाओ छोड़कर' और 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी' शामिल थे।

    खबरें और भी

    आशा भोसले ने 92 की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। डॉक्टर्स ने पुष्टि की कि उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ।

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle का वो सीक्रेट मसाला... उंगलिया चाटते रह गए Tom Cruise; हॉलीवुड भी था 'ताई' की रेसिपी का फैन