यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुराने 'महल' की भटकती 'चुड़ैल', बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर आते ही तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड
Bollywood First Horror Movie क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा की पहली हॉरर फिल्म कौन सी है? नहीं तो चलिए हम आपको बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म के बारे मे ...और पढ़ें

HighLights
- 1949 में बनी थी बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म
- ए-लिस्टर हीरोइन ने निभाया था चुड़ैल का किरदार
- उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मो में शुमार थी मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। First Horror Movie in Bollywood: बॉलीवुड के नाम से जाना जाने वाला भारतीय सिनेमा अपनी रंगीन कहानियों, मधुर संगीत और भव्य फिल्म सेट के लिए दुनियाभर में मशहूर है। हालांकि, इस चकाचौंध के पीछे एक ऐसा जॉनर भी मौजूद है जो दर्शकों के अंदर खौफ भर देता है। यह जॉनर है हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर का।
दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में हॉरर सबसे ऊपर है। भारत में भी हॉरर फिल्मों का क्रेज किसी से छुपा नहीं है। बीते कुछ सालों में हॉरर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रहीं। मगर क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म कौन सी है और यह कब रिलीज हुई थी?
मधुबाला और अशोक कुमार ने किया था काम
बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म जिसे बताया जाता है, वो है महल (Mahal)। बॉम्बे टॉकीज के बैनर तले बनी फिल्म का निर्माण अशोक कुमार और सावक वाचा ने किया था। फिल्म का निर्देशन कमल अमरोही ने किया था। 1949 में रिलीज हुई यह फिल्म अब तक की सबसे चर्चित और महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की खासियत इसकी स्टार कास्ट भी थी। महल में उस वक्त की सुपरस्टार मधुबाला (Madhubala) और अशोक कुमार ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में लता मंगेशकर ने गाना गाया।
Photo Credit - IMDb
महल ने उस समय के दर्शकों को एक बिल्कुल नया अनुभव दिया था। फिल्म की रहस्यमयी कहानी, शानदार सिनेमैटोग्राफर और मधुबाला की रहस्यमयी सुंदरता ने इसे एक क्लासिक बना दिया। फिल्म के गाने, खासकर 'आएगा आनेवाला' आज भी अपनी रहस्यमयी धुन के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म की सफलता ने बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के लिए एक नया रास्ता खोल दिया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मधुबाला का इश्क भी नहीं डिगा सका था सायरा बानो का इरादा, हर हाल में बनना था मिसेज दिलीप कुमार
क्या थी फिल्म की कहानी?
महल की कहानी रहस्य और पुनर्जनन के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी शुरू होती है जब हरि शंकर (अशोक कुमार) एक पुरानी हवेली में आता है, जिसे महल कहा जाता है। हवेली का चौकीदार उसे एक कपल की दुखद कहानी सुनाता है, जो वहां रहा करते थे। प्रेमी की मृत्यु नदी में डूबने से हो जाती है और उसकी प्रेमिका कामिनी (मधुबाला) भी जल्द ही मर जाती है। हरि शंकर को पता चलता है कि हवेली का मालिक उससे हूबहू मिलता-जुलता था। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रहस्यमयी घटनाएं और कामिनी की आत्मा का आभास हरि को परेशान करने लगता है।
Photo Credit - IMDb
महल का कलेक्शन
महल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। हालांकि, कमाई के साथ-साथ इस फिल्म पर पैसा भी खूब लगाया गया था। कहा जाता है कि फिल्म पर 40 के दशक में 12 लाख रुपये खर्च किए गए थे जिसकी आज करोड़ों में कीमत है। उस वक्त फिल्म ने बजट से डबल यानी 25 लाख रुपये की कमाई की थी। यह सिनेमा की क्लासिक हॉरर फिल्मों में शुमार है। यह फिल्म यूट्यूब (YouTube) पर मौजूद है।