Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉक्स ऑफिस पर पहली बार इस फिल्म ने छुआ था 1 करोड़ का आंकड़ा, बनी थी देश की फर्स्ट ब्लॉकबस्टर मूवी

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 07:12 PM (IST)

    आज के दौर में पुष्पा 2 (Pushpa 2) जैसी मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके कमाई के मामले में एक नया कीर्तिमान रचा है। लेकिन क् ...और पढ़ें

    इस फिल्म ने रचा था इतिहास (Photo Credit- IMDB)
    इस फिल्म ने रचा था इतिहास (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. इस फिल्म ने कमाए थे सबसे पहले 1 करोड़
    2. बॉक्स ऑफिस पर शुरू किया था नया ट्रेंड
    3. भारतीय सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर रही

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म की सफलता का प्रमाण माना जाता है। एक वक्त था कि फिल्म अगर 10 करोड़ कमा लेती थी तो बहुत बड़ी बात मानी जाती। फिर कमाई का ये आंकड़ा 50 करोड़, 100 करोड़, 500 करोड़ और अब पुष्पा 2 (Pushpa 2) के बाद से 1000 करोड़ तक पहुंच गया है। 

    इन सबके बीच क्या आपको इस बात की जानकारी है कि वो कौन सी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे पहली बार 1 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। ये सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे, चलिए हम आपका सस्पेंस खत्म करते हैं। 

    इस मूवी ने पहली बार कमाए थे करोड़

    बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई करने वाली पहली मूवी के बारे में जिक्र किया जाए तो सीधा ख्याल पुराने जमाने की मूवीज की तरफ जाता है। आप सोच रहे हैं कि शोले शायद वो फिल्म होगी, जिसने ये कारनामा किया हो।

    फोटो क्रेडिट- imdb

    लेकिन आपको ये जानकर शॉक लगेगा कि शोले वो फिल्म नहीं है, क्योंकि जिस फिल्म के बारे में यहां चर्चा हो रही है, उसे आजादी से पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

     

    फोटो क्रेडिट- imdb

    अब आपको बता दें कि वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि दिग्गज फिल्म अभिनेता अशोक कुमार (Ashok Kumar) की मूवी किस्मत (Kismet) थी। इस फिल्म को 1943 में थिएटर्स में रिलीज किया गया था और इसने हिंदी सिनेमा की परिभाषा बदल दी। बॉक्स ऑफिस पर पहली बार एक करोड़ का कलेक्शन करने के अलावा किस्मत देश की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी भी बनी थी।  

    खबरें और भी

    बजट से ज्यादा था फिल्म का कलेक्शन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अशोक कुमार की किस्मत का बजट करीब 5 लाख रुपये के आस-पास बताया जाता है और इस मूवी ने करीब 2 करोड़ का नेट कारोबार किया था। अब आप अनुमान लगा लीजिए कि उस दौर में कमाई का ये आंकड़ा कितना बड़ा रहेगा। बताया जाता है कि ये किस्मत लगभग 3 साल तक थिएटर्स में चलती रही थी। 

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    अशोक कुमार को बना दिया सुपरस्टार

    40 के दशक में बतौर बॉलीवुड एक्टर अशोक कुमार ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। 1936 में उन्होंने जीवन नैया मूवी से डेब्यू किया था, लेकिन उनको असली पहचान किस्मत के जरिए मिली और करीब 6 साल की उनकी कड़ी मेहनत का इनाम उनको सुपरस्टार बनकर हासिल। आज भी कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो अशोक कुमार को अपना आइडल मानते हैं। बता दें कि 2001 में सिनेमा के इस फनकार का निधन हो गया था। 

    ये भी पढ़ें- क्यों हीरोइन की गले में सिर्फ हार पहनाने से घबरा रहे थे Ashok Kumar? तोड़ दिया था खलनायक का पांव