Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    16 साल पहले डिजास्टर हुई कॉमेडी फिल्म, डायरेक्टर को आने लगे थे पैनिक अटैक; 6 दिन तक कमरे में रहीं बंद

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 07:43 AM (IST)

    16 साल पहले आई एक कॉमेडी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसा डायरेक्टर को उम्मीद थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर ने खुद को ब ...और पढ़ें

    एक फिल्म के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर पर टूटा था दुखों का पहाड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एक फिल्म के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर पर टूटा था दुखों का पहाड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक फिल्म जो बजट निकालने के बावजूद डिजास्टर कहलाई, फिल्म को भर-भरकर आलोचना मिली। फिल्म आज भी दर्शकों को खूब हंसाती है, लेकिन फिल्म की डायरेक्टर के लिए जिंदगी बदल गई।

    जिस डायरेक्टर ने बैक-टू-बैक दो ब्लॉकबस्टर दी हों, उसके लिए एक फिल्म का फ्लॉप होना बहुत बड़ा झटका था। यह फिल्म 16 साल पहले सिनेमाघरों में आई थी।

    बड़े स्टार्स, आइकॉनिक गाने और भर-भरकर कॉमेडी भी फिल्म को बचा नहीं पाई। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से सिर्फ 3 रेटिंग मिली है। हम बात कर रहे हैं तीस मार खां (Tees Maar Khan) की।

    बड़े सितारों से सजी थी फिल्म

    अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना और कटरीना कैफ से सजी तीस मार खां की कहानी एक ठग की थी जो खजाने से लदी ट्रेन को लूटने के लिए फेक डायरेक्टर बनता है। फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) का भी कैमियो था। फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म की असफलता ने उन पर बुरा प्रभाव छोड़ा था।

    Tees Maar Khan

    फिल्म के चलते टूट गई थी डायरेक्टर

    रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में फराह खान ने बताया कि फिल्म को मिली असफलता और आलोचना ने उन्हें बैकफुट पर ला दिया था। उनका कॉन्फिडेंस बहुत टूट गया था। उन्होंने कहा, "यह आपको बहुत लंबे समय तक बैकफुट पर डाल देता है। आप इससे उबर जाते हैं, वापसी करते हैं और काम पर लौट आते हैं, लेकिन आपके मन में आप हमेशा बैकफुट पर ही रहते हैं। आपको खुद पर कोई शक नहीं होता, लेकिन लोग आपको उस तरफ धकेलने की कोशिश करते हैं।"

    यह भी पढ़ें- कॉमेडी के बादशाह हैं Dhurandhar के 'रहमान डकैत', OTT पर अक्षय खन्ना की इन कल्ट मूवीज का आज भी है दबदबा

    डायरेक्टर को आने लगे थे पैनिक अटैक

    तीस मार खां की असफलता का असर ऐसा था कि फराह खान ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था, वो भी 6 दिनों के लिए। उन्होंने कहा, "मैं पांच-छह दिनों तक अपने बिस्तर से उठ भी नहीं पाई। मैं लगातार रो रही थी। शुक्र है, उस समय सिर्फ ट्विटर ही था। लेकिन हमेशा कुछ ऐसे दोस्त होते हैं जो आकर आपको बताते हैं कि कौन क्या कह रहा है। इससे आपको गुस्सा आता है, फिर उदासी होती है और कभी-कभी तो पैनिक अटैक भी आ जाता है, क्योंकि पहली बार आपको बेबस महसूस होता है।"

    Farah Khan

    फराह खान ने यह भी कहा कि यह अच्छी चीज भी है, क्योंकि हमेशा सफलता आपको ओवरकॉन्फिडेंस बना देती है। बता दें कि तीस मार खां ने दुनियाभर में 84 करोड़ के करीब कारोबार किया था। 

    यह भी पढ़ें- सीन 1, खर्च 2.5 करोड़... इस कॉमेडी मूवी के आइकॉनिक सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने लुटाए करोड़ों रुपये

    खबरें और भी