Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jaan-E-Mann फिल्म की शूटिंग के दौरान सच में फूट-फूटकर रोने लगे थे सलमान खान, फराह ने किया खुलासा

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 08:58 AM (IST)

    फराह खान ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म 'जान-ए-मन' के गाने 'सौ दर्द' की शूटिंग के दौरान सलमान खान सचमुच रो पड़े थे। ब्रुकलिन ब्रिज पर फिल्माए गए इ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सलमान खान 'जान-ए-मन' गाने की शूटिंग में सचमुच रोए

    2. सलमान खान ने नहीं किया ग्लिसरीन का इस्तेमाल

    3. फराह खान ने सलमान के भावुक पल का खुलासा किया

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने बॉलीवुड की कुछ सबसे यादगार फिल्में दी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में फराह खान ने सलमान खान की उस मूवी की बात की जिसने उनको भाव विभोर कर दिया था।

    साल 2006 में अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा और सलमान खान स्टारर जान ए मन में काम किया था। इस मूवी से फराह खान के पति शिरष कुंदर ने डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इसके गाने जैसे 'सौ दर्द' और 'हमको मालूम है'और अन्य आज भी यादगार बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- 'टाइम पर आते थे,' Salman Khan के सपोर्ट में उतरा 'सिकंदर' को-स्टार, डायरेक्टर के आरोपों का किया खंडन

    असली थे सलमान खान के आंसू

    रणवीर अलाहबादिया के साथ हाल ही में हुई बातचीत में, कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने सलमान के साथ ब्रुकलिन ब्रिज पर 'सौ दर्द' गाने की शूटिंग को याद किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान सलमान एक बेहद भावुक क्षण से गुजरे। सलमान सचमुच सेट पर रो पड़े और फूट-फूट कर रोए, बिना किसी ग्लिसरीन के। गाने में अभिनेता के आंसू पूरी तरह से असली थे, जिससे वह इमोशनल सीन बिल्कुल असली लग रहा था।

    Salman (72)

    फराह ने बताया कि गाने की शूटिंग ब्रुकलिन ब्रिज पर की गई थी। निर्माता ने कहा- वो जो वहां पर रोया है ना, वो असल में रोया है। उसकी जिंदगी में तभी क्या चल रहा था कि उसने...पहली बार मैंने सलमान को अपना दर्द महसूस करते देखा।

    खबरें और भी

    शूटिंग के दौरान हुई बहुत दिक्कत

    उन्होंने आगे बताया कि ब्रुकलिन ब्रिज पर लोगों के दौड़ने से कैमरा हिल रहा था, कभी-कभी वे क्रू से टकरा भी रहे थे, जिससे शूटिंग में अफरा-तफरी मच गई थी। लेकिन इतनी दिक्कतों के बावजूद, फराह शॉट को कट करना नहीं चाहती थीं क्योंकि सलमान का असलियत में रो रहे थे। फराह ने कहा, “मैं शॉट काटना नहीं चाहती थी। क्योंकि हम उसके गोल गोल जा रहे थे और वह सचमुच रो रहा था। कोई ग्लिसरीन नहीं, कुछ भी नहीं। वह बस वहीं फूट-फूटकर रोने लगा। यह बस जादू था।”

    फराह ने आगे मजाक करते हुए कहा कि और जब फिल्म नहीं चली तो मैं भी खूब रोई।

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan ने रखी एक शर्त तो डायरेक्टर ने कर दिया था फिल्म से बाहर, बाद में बनी ब्लॉकबस्टर