Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कई बड़े सेलिब्रिटीज से ज्यादा फेमस हैं ये नन्हे स्टार किड्स, दीपिका-आलिया की बेटी से पहले तैमूर हुआ पॉपुलर

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 05:07 PM (IST)

    आलिया भट्ट ने राहा कपूर को जब मीडिया से इंट्रोड्यूस करवाया था तो हर किसी की आंखों में उस प्यारी सी बच्ची की झलक बस गई थी। हर कोई उन्हें बार-बार देखना ...और पढ़ें

    बॉलीवुड सेलेब्स से ज्यादा पॉपुलर उनके बच्चे (फोटो-इंस्टाग्राम)

    बॉलीवुड सेलेब्स से ज्यादा पॉपुलर उनके बच्चे (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर हमारी फीड में एक दिन किसी स्टार किड की क्यूट फोटो नहीं आएगी तो हमें कैसा लगेगा? बीते दिनों रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ की तस्वीरें शेयर करके फैंस की दीवाली और भी बेहतरीन बना दी। दीपिका पिछले साल 8 सितंबर को मां बन थीं। फैंस लंबे समय से दुआ पादुकोण सिंह की एक झलक देखने को परेशान थे और आखिरकार उनका ये सपना पूरा हुआ।

    कहां से शुरू हुआ ये ट्रेंड?

    वहीं इससे पहले आलिया भट्ट ने दो साल पहले क्रिसमस के मौके पर राहा को इंट्रोड्यूस करवाया था। लेकिन क्या आपको पता है ये कल्चर शुरू कबसे हुआ और क्यों सेलेब्स के छोटे-छोटे बच्चे पैप्स कल्चर में शामिल हो गया और कैमरे हर समय उन्हें फॉलो करने लगा। ये ट्रेंड सबसे पहले शुरू हुआ था साल 2016 में जब करीना कपूर ने तैमूर को जन्म दिया था। पटौदी खानदान के नन्हें चिराग को देखने के लिए फैंस नजर गड़ाए बैठे थे।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने दिखाई बेटी की पहली झलक, क्यूटनेस में राहा कपूर को भी टक्कर देती हैं दुआ सिंह

    20 के दशक ने न सिर्फ़ सोशल मीडिया को हमारी ज़िंदगी का अभिन्न अंग बना दिया है, बल्कि हमें बॉलीवुड की ग्लैमर दुनिया का भी एक अभिन्न हिस्सा बना दिया है।

    तैमूर अली खान
    तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। वह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे हैं। अपनी कम उम्र के बावजूद, तैमूर ने जनता और मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। एक टाइम पर तैमूर भारत में सबसे ज्यादा फोटो खिंचवाने और चर्चित सेलिब्रिटी बच्चों में से एक बन गए थे।

    saraalikhan95_1576808796_2202754293921364041_345204813

    अबराम
    अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को हुआ था। अबराम, बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के सबसे छोटे बेटे हैं। बहुत कम उम्र से ही अबराम को पिती के स्टारडम का फायदा मिला और पूरा मीडिया उनके पीछे पड़ गया। फिलहाल वो काफी समय से लाइमलाइट से गायब हैं।

    खबरें और भी

    वामिका
    वामिका का जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था। वामिका भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी हैं। वामिका का जन्म मीडिया में काफी चर्चा का विषय था। उनके पिता, विराट कोहली एक क्रिकेट आइकन हैं,जिन्हें सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, जबकि उनकी मां अनुष्का शर्मा, भारतीय फिल्म उद्योग का चर्चित नाम हैं।

    मालती मेरी जोनस
    खुशी और उत्सुकता से भरे एक पल में ग्लोबल जोड़ी, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 15 जनवरी, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और फिर आखिरकार वो पल आ गया जब प्रियंका ने एक इवेंट के दौरान बेटी का फेस रिवील किया।

    Priyanka (30)

    राहा कपूर
    आलिया ने कपूर्स की क्रिसमस पार्टी में राहा को पैप्स से मिलवाया था। उसके बाद से राहा मीडिया का सबसे फेवरेट बच्चा बन गईं। राहा जहां जहां जाती कैमरा वहां उनका पीछा करता। राहा की पहली झलक में हर किसी का दिल पिघल गया।

    Raha (7)

    हालांकि अब इन लोगों ने बच्चों को फिर से मीडिया से दूर कर दिया है। आलिया भट्ट ने राहा की सभी फोटोज सोशल मीडिया से डिलीट कर दी हैं। उसके बाद 15 जुलाई को मां बनी कियारा आडवाणी ने भी मीडिया से बच्चे की तस्वीर क्लिक न करने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के सपोर्ट में उतरीं ये एक्ट्रेस, कहा- 'हम कोई न्यूरोसर्जन नहीं हैं'