Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने दिखाई बेटी की पहली झलक, क्यूटनेस में राहा कपूर को भी टक्कर देती हैं दुआ सिंह

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 10:06 PM (IST)

    Deepika Padukone Daughter Face: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ हाल ही में एक साल की हुई है। लेकिन अभी तक उसका फेस रिवील नहीं हुआ थ ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फैमिली फोटो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फैमिली फोटो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सोशल मीडिया पर छाईं दीपिका की बेटी की तस्वीरें।

    2. दीवाली पर कपल ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज।

    3. 8 सितंबर 2024 को हुआ दुआ सिंह का जन्म।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते साल बेटी दुआ के पेरेंट्स बने। एक साल से इस कपल ने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया और नन्ही परी को हर किसी को नजर से छिपाकर रखा। लेकिन इस दीवाली सीजन में रणवीर और दीपिका ने पहली बार अपनी बेटी दुआ सिंह का फेस रिवील कर दिया। 

    लाडली की प्यारी फोटोज को देखकर आपका भी दिल पिघल जाएगा, क्योंकि दीपिका पादुकोण की बेटी काफी ज्यादा क्यूट हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर दुआ की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। 

    सामने आई दुआ की पहली झलक

    8 सितंबर 2024 को दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया। बीते सितंबर में रणवीर सिंह ने अपनी दीपिका संग मिलकर अपनी बेटी का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। एक साल तक पैपराजी के कैमरों से अपनी नन्ही परी को छिपाकर रखने वाले इस पावर कपल ने दीवाली के अवसर पर दुआ की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है।

    deepikapadukone

    यह भी पढ़ें- फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बाद अहमदाबाद में प्रशंसकों से घिरे Shah rukh khan, फैंस बोले- 'केवल एक सुपरस्टार...'

    दरअसल मंगलवार को दीपिका और रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है। इन तस्वीर में पहली बार दुआ सिंह की शक्ल देखने को मिली है।

    deepikapadukone2

    फोटोज से साफ पता चल रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी हद से ज्यादा क्यूट है। इस मामले में वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर को भी टक्कर देती है। 

    deepikapadukone3

    बेटी की फोटोज को साझा करने के साथ दीपिका और रणवीर ने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं। कुल मिलाकर कहा जाए इस बॉलीवुड कपल की ये फैमिली फोटो फिलहाल फिल्मी जगत में चर्चा का विषय बन गई हैं। तमाम फैंस और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स इन पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

    इस मूवी में दिखेंगे रणवीर और दीपिका

    लंबे समय से अभिनेता रणवीर सिंह बडे़ पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम धुरंधर है, जो 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के सपोर्ट में उतरीं ये एक्ट्रेस, कहा- 'हम कोई न्यूरोसर्जन नहीं हैं'