विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhooth Bangla की खैर नहीं! थिएटर्स में लौट रही 51 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, खर्च से 55 गुना ज्यादा की थी कमाई

Published: Fri, 10 Apr 2026 03:52 PM (GMT+05:30)

भारतीय सिनेमाघरों में 51 साल पुरानी फिल्म लौट रही है। इस फिल्म ने पांच दशक पहले बॉक्स ऑफिस पर कमाई से तूफान ला दिया था।

सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही 51 साल पुरानी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही 51 साल पुरानी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक ऐसी फिल्म जिसने 51 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर कमाई से सुनामी ला दी थी, अब फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज की तैयारी में है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब प्यार मिला था। यही वजह है कि अब पांच दशक के बाद फिर से फिल्म बड़े पर्दे पर आ रही है। 

दिलचस्प बात यह है कि यह क्लासिक कल्ट मूवी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) के साथ ही बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है। इस फिल्म की कहानी हॉरर और एडवेंचर से भरी है। इस फिल्म ने पांच दशक पहले खर्च से पांच गुना ज्यादा कारोबार किया था। 

तीन ऑस्कर्स जीत चुकी फिल्म

IMDb से 8.1 रेटिंग हासिल करने वाली इस फिल्म की कामयाबी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि फिल्म की रिलीज के बाद इसके तीन सीक्वल बने। इस फिल्म ने 1975 में कुल तीन ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

Jaws Movie

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी न्यू इंग्लैंड के एक टूरिस्ट शहर एमिटी आइलैंड के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक शार्क एक जवान लड़की को मार डालती है। पुलिस चीफ मार्टिन ब्रॉडी (रॉय शाइडर) बीच बंद करवाना चाहते हैं लेकिन मेयर लैरी वॉन (मरे हैमिल्टन) उनकी बात नहीं मानते, क्योंकि उन्हें डर होता है कि टूरिस्टों से होने वाली कमाई बंद होने से शहर की हालत खराब हो जाएगी।

Jaws

इसके बाद मैट हूपर (रिचर्ड ड्रेफस) और जहाज के कप्तान क्विंट (रॉबर्ट शॉ) को उस जानलेवा जानवर को पकड़ने के लिए कहा जाता है। इसके बाद असली खेल शुरू होता है। 

यह भी पढ़ें- 'कार्तिक तू तो गया बेटे...', Bhooth Bangla के ट्रेलर पर लोगों का मजेदार रिएक्शन, अक्षय की कॉमेडी से मचा धमाल

55 गुना ज्यादा की थी कमाई

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह है जॉज (Jaws)। स्टीवन स्पीलबर्ग निर्देशित 2 घंटे 4 मिनट की फिल्म जॉज एक क्लासिक कल्ट मूवी है। यह फिल्म जब 1975 में रिलीज हुई थी, तब सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

इसने खर्च के 55 गुना ज्यादा कमाई की थी। फिल्म का कारोबार लगभग 4,587 करोड़ के करीब था। अब 51 साल बाद फिल्म फिर से भारतीय सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह फिल्म पीटर बेंचली के 1974 के नोवल पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये Cult Classic फिल्में, एक तो है मस्ट वॉच