Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये Cult Classic फिल्में, एक तो है मस्ट वॉच

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 05:43 PM (IST)

    अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी Bhooth Bangla 16 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। उससे पहले एक्टर की ये कल्ट क्लासिक फिल्में जरूर देखें। ...और पढ़ें

    जरूर देखें अक्षय कुमार की ये कल्ट क्लासिक

    जरूर देखें अक्षय कुमार की ये कल्ट क्लासिक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' है जो 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन उसके पहले हम अक्षय कुमार की कुछ कल्ट क्लासिक फिल्में लेकर आए हैं जिन्हें आप 'भूत बंगला' से पहले देख सकते हैं।

    भूत बंगला (Bhooth Bangla) से पहले एंजॉय करें अक्षय कुमार की ये कल्ट क्लासिक फिल्में-

    1. हेरा फेरी (Hera Pheri- 2000): इसे अक्सर उनकी सबसे बेहतरीन कॉमेडी (Comedy) फिल्म माना जाता है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय, राजू के किरदार में नजर आए। इस कहानी में वे सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) के साथ मिलकर जोरदार हंसी-मजाक से भरे एक ऐसे सफर पर निकलते हैं, जो दर्शकों को लोटपोट कर देता है।

    akshay (7)

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Trailer: असरानी संग राजपाल-परेश के ठहाके; जबरा है भूत बंगला का ट्रेलर, लौट आए OG अक्षय कुमार

    2. फिर हेरा फेरी (Phir Hera Pheri) (2006): यह हेरा फेरी का सीक्वल है जिसे अक्सर बॉलीवुड कॉमेडी सीक्वल के लिए एक पैमाना माना जाता है; यह अपने यादगार वन-लाइनर्स और ओरिजिनल तिकड़ी की जबरदस्त केमिस्ट्री के लिए जाना जाता है। फिल्म के मीम्स सोशल मीडिया पर आज भी खूब वायरल होते हैं।

    akshay (8)

    3. वेलकम (Welcome- 2007): एक मजेदार कॉमेडी फिल्म जिसमें अक्षय ने राजीव सैनी का किरदार निभाया है। एक ऑक्शनर जिसे एक गैंगस्टर की बहन से प्यार हो जाता है। यह एक बड़ी कमर्शियल हिट फिल्म है, जो मजनू भाई और उदय शेट्टी जैसे किरदारों के लिए जानी जाती है

    खबरें और भी

    akshay (9)

    4. भागम भाग (Bhagam Bhag- 2006): प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक और 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' है, जिसमें अक्षय ने लंदन में गोविंदा और परेश रावल के साथ मिलकर काम किया है; यह फिल्म अपनी तेज रफ्तार वाली उलझनों और 'स्लैपस्टिक' (मजेदार शारीरिक हरकतों) के लिए जानी जाती है। अक्षय कुमार और गोविंदा की कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

    akshay (10)

    5. भूल भुलैया (Bhool Bhulaiya- 2007): अब जबकी अक्षय कुमार की फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है जो उनकी सबसे बेहतरीन हॉरर कॉमेडी को कैसे भूल सकते हैं। भूल भुलैया अक्षय की एक कल्ट क्लासिक फिल्म हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। यह फिल्म अक्षय के फैंस के लिए मस्ट वॉच है।

    akshay (11)

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के पास आने वाली फ़िल्मों की एक बिजी लाइनअप है, जिसमें हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' (अप्रैल 2026), एक्शन-कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' (जून 2026), और मोस्ट अवेटेड 'हेरा फेरी 3' शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- 'कार्तिक तू तो गया बेटे...', Bhooth Bangla के ट्रेलर पर लोगों का मजेदार रिएक्शन, अक्षय की कॉमेडी से मचा धमाल