विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी के लिए खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 30 May 2023 09:46 AM (GMT+05:30)

Bipasha Basu Karan Singh Grover New Car बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने कार कलेक्शन में ...और पढ़ें

Bipasha Basu Karan Singh Grover bought a new Audi For Their daughter Devi- Photo/Instagram
Bipasha Basu Karan Singh Grover bought a new Audi For Their daughter Devi- Photo/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu Karan Singh Grover New Car: बी-टाउन के सेलिब्रिटीज अक्सर अपनी शान-ओ-शौकत की झलक दिखाते रहते हैं। कभी वे करोड़ों का घर खरीदते हैं तो कभी महंगी गाड़ियां। ग्लैमर वर्ल्ड के पावर कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने भी एक नई लग्जरी कार खरीदी है।

भले ही बिपाशा बसु फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाती रहती हैं। हाल ही में, बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर अपने कार कलेक्शन में शामिल की गई नई कार की झलक दिखाई है।

बिपाशा-करण ने खरीदी नई कार

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में बिपाशा और करण अपनी नई कार को दिखा रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। इस मोमेंट को दोनों ने केक काटकर सेलिब्रेट भी किया। वीडियो शेयर कर बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा-

"देवी की नई राइड। दुर्गा दुर्गा। इसे और स्पेशल बनाने के लिए आपका शुक्रिया ऑडी।"

इसके साथ बिपाशा ने हैशटैग के जरिए रिवील किया है कि उन्होंने 'ऑडी क्यू 7' कार खरीदी है। लुक की बात करें तो बिपाशा ने ब्लैक-व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट जींस कैरी की थी। गॉगल्स और खुले बाल में वह स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं, करण ब्लैक टीशर्ट और डेनिम जींस में कूल लग रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बेटी के साथ राइड पर निकला कपल

बिपाशा ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ और झलकियां भी शेयर की हैं। एक स्टोरी में करण को अपनी नई लग्जरी कार के सामने नारियल फोड़ते हुए देखा जा सकता है। एक स्टोरी में करण अपनी लाडली देवी को गोद में लिए कार राइड का लुत्फ उठा रहे हैं।

Photo-Instagram

Photo-Instagram

Photo-Instagram

वहीं, एक स्टोरी में बिपाशा ने कार के अंदर की फोटो शेयर कर लिखा-

"देवी के लिए इस प्यारे तोहफे को लेकर आपका शुक्रिया ऑडी।"

ऑडी क्यू 7 की क्या है कीमत?

बिपाशा और करण ने अपनी बेटी देवी के लिए जो 7 सीटर SUV खरीदी है, वो ऑडी क्यू 7 है। कार देखो के मुताबिक, इसकी मार्केट प्राइस करीब 84.70 लाख रुपये से 92.30 लाख रुपये तक जाती है। 

कब पैरेंट्स बने थे करण-बिपाशा?

बता दें कि, करण और बिपाशा शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने थे। उन्होंने 12 नवंबर 2022 को एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने देवी रखा है।