विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bipasha Basu ने शेयर किया देवी का मॉर्निंग एक्सरसाइज वीडियो, यूजर्स बोले- फ्यूचर ओलंपियन गर्ल है बेटी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 08 May 2023 01:49 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 08 May 2023 01:53 PM (GMT+05:30)

Bipasha Basu बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद ...और पढ़ें

File Photo of Bipasha Basu, Karan Singh Grover and Devi
File Photo of Bipasha Basu, Karan Singh Grover and Devi

नई दिल्ली, जेएनएन। बंगाली ब्यूटी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस बिपाशा बसु पिछले ही साल देवी नाम की एक प्यारी बेटी की मां बनीं, जो कि 12 मई को छह महीने की हो जाएंगी। बिपाशा अपनी बेटी का चेहरा काफी पहले फैंस को दिखा चुकी हैं।

एक्ट्रेस समय-समय पर फैंस के साथ अपनी बेटी से जुड़ी कई एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट में उन्होंने देवी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य की भविष्यवाणी तक कर दी है। हालांकि, इसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।

बिपाशा ने शेयर किया बेटी का यह वीडियो

बिपाशा बसु ने 12 नवंबर को देवी को जन्म दिया। इसके बाद से फैंस के साथ उन्होंने अपनी बेटी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। बिपाशा की तरह ही करण सिंह ग्रोवर भी देवी पर प्यार बरसाना नहीं भूलते। एक्ट्रेस ने बेटी का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह एक बॉल के साथ खेल रही हैं। देवी जिस तरह बॉल को पैर मार रही हैं, उस हुनर को देखते हुए बिपाशा ने उसे एथलीट बताया है।

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'नैचुरल एथलीट।' बिपाशा ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया, उन्हें तारीफों के साथ ही आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

बिपाशा को यूजर ने किया ट्रोल

एक यूजर ने लिखा, ''वह अभी कैसे एथलीट बन सकती है? वह सिर्फ बच्ची है। मुझे समझ नहीं आता कि कब इंडियन पेरेंट्स अपने बच्चों पर अपनी पसंद को थोपना बंद करेंगे। अगर आप लोग व्यायाम करते हैं या फिटनेस का पूरा ध्यान देते हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि आपकी बेटी को भी ऐसा ही करना है।''

जिन फैंस ने वीडियो के पक्ष में कमेंट किया, उसमें से एक ने कमेंट कर देवी को भविष्य में ओलंपिक्स में खेले जाने वाली लड़की बताया। वहीं, कई लोगों ने देवी को खूबसूरत बच्चा कहकर बिपाशा-करण को बधाई दी है।