विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्‍नी ने की खुदकुशी

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Sun, 08 Mar 2015 06:03 PM (IST)

जानेमाने भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्‍नी ने मुंबई स्थित अपने आवास पर खुदकुशी कर ली है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया। पवन सिंह भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के स्‍टार हैं। वह न सिर्फ मशहूर गायक हैं, बल्कि एक

News Article Hero Image

मुंबई। जानेमाने भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी ने मुंबई स्थित अपने आवास पर खुदकुशी कर ली है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।

हिट एंड रन: सलमान के लिए मुसीबत बनेगा मृत बॉडीगार्ड

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार हैं। वह न सिर्फ मशहूर गायक हैं, बल्कि एक मंझे हुए अभिनेता भी हैं। उनके प्रशंसकों की लंबी-चौड़ी लिस्ट है। पत्नी की खुदकुशी की खबर से पवन सिंह समेत उनका पूरा परिवार सदमे में है। उनके प्रशंसकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

अभिनेता आदित्य पंचोली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पवन सिंह का गाना 'लॉलीपॉप लागे लू' तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो चुका है। उन्हें भजनों के लिए भी जाना जाता है। वे इस तरह के कई कार्यक्रम भी करते रहते हैं और इनमें उनके प्रशंसकों की खूब भीड़ उमड़ती है।

'नच बलिए' में नज़र आ सकते हैं महेश भट्ट और सोनी राजदान!