विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिट एंड रन: सलमान के लिए मुसीबत बनेगा मृत बॉडीगार्ड

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Sun, 08 Mar 2015 12:23 PM (IST)

सलमान खान के 2002 के हिट एंड रन केस में मुंबई की एक सेशन कोर्ट ने उनके मृत बॉडीगार्ड रविंद्र पाटिल के बयान को साक्ष्य के तौर पर पेश करने की इजाजत दे दी है। पुलिस कांस्टेबल पाटिल इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी गवाह थे।उन्होंने मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रायल में बयान

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान के 2002 के हिट एंड रन केस में मुंबई की एक सेशन कोर्ट ने उनके मृत बॉडीगार्ड रविंद्र पाटिल के बयान को साक्ष्य के तौर पर पेश करने की इजाजत दे दी है। पुलिस कांस्टेबल पाटिल इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी गवाह थे। उन्होंने मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रायल में बयान दर्ज कराया था।

अभिनेता आदित्य पंचोली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2007 में पाटिल की मौत हो गई थी। अभियोजन पक्ष ने मांग की थी कि मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज पाटिल के बयान को ट्रायल में बतौर साक्ष्य स्वीकार किया जाए। सलमान के खिलाफ इस मामले में नए सिरे से सुनवाई की जा रही है।

पाटिल ने बयान में कहा था कि जब दुर्घटना हुई, तब वह सलमान के बगल की सीट पर बैठे थे। उन्होंने सलमान को चेतावनी दी थी कि वह तेज रफ्तार से गाड़ी न चलाएं, लेकिन सलमान ने उनकी बात अनसुनी कर दी। इस घटना के बाद मामला दर्ज कराने वालों में पाटिल भी शामिल थे।

अब इंडिया में नहीं रहेंगी प्रियंका चोपड़ा!

पाटिल ने यह भी कहा था कि घटना के समय सलमान शराब के नशे में थे। 28 सितंबर 2002 को सलमान की कार बेकाबू तरीके से बांद्रा में एक बेकरी में घुस गई थी, जिससे वहां फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।