Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे ज्यादा उम्र का दिखाया...', Raja Shivaji में 10 साल छोटे रितेश की मां बनने पर Bhagyashree ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Sun, 24 May 2026 07:30 PM (IST)

    एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) ने ऐतिहासिक फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) में रितेश देशमुख की मां बनने पर रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

    रितेश की मां का रोल करने पर बोलीं भाग्यश्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रितेश की मां का रोल करने पर बोलीं भाग्यश्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मैंने प्यार किया' एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) ने ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की मां की भूमिका निभाई है।

    भाग्यश्री, ऐतिहासिक फिल्म में राजमाता जीजाबाई बनी हैं। अपने से 10 साल छोटे एक्टर की मां की भूमिका निभाने को लेकर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर उन्होंने इस रोल को करने के लिए हामी क्यों भरी। 

    10 साल छोटे एक्टर की मां बनने पर बोलीं एक्ट्रेस

    भाग्यश्री ने बताया कि उन्हें राजा शिवाजी में ज्यादा उम्र का दिखाना पड़ा था। उन्हें सिर्फ 10 साल छोटे रितेश की मां की भूमिका निभाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। जूम के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, "जब आपको कोई ऐसा रोल निभाने का मौका मिलता है जिसके बारे में आपने बचपन से कहानियां सुनी हों, तो उसे मना करने का तो सवाल ही नहीं उठता।"

    एक्ट्रेस को दिखाया गया ज्यादा उम्र का

    भाग्यश्री ने आगे बताया, "इसके अलावा जिजाऊ (राजमाता जीजाबाई) एक युवा मां थीं। असल में संतोष सिवन सर ने मुझे फोन करके कहा, 'माफ करना, मुझे कैमरे की मदद से तुम्हें थोड़ा ज्यादा उम्र का दिखाना पड़ा, फिर भी तुम बहुत जवान दिख रही हो।' यह एक ऐसी तारीफ है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी। आखिर वह जाने-माने सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन हैं।"

    यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, काफिले में शामिल कार से टकराई नील गाय; लग गया Delhi Highway पर जाम

    Bhagyashree

    भाग्यश्री का फिल्मी करियर

    57 साल की भाग्यश्री 90s में सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातोंरात स्टार बन गई थीं। हालांकि, एक्ट्रेस हिमालय शिवदसानी के साथ शादी के बाद फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया था। तीन साल बाद वह दोबारा फिल्मों में आईं और कैद मैं है बुलबुल, त्यागी, पायल, घर आया मेरा परदेसी, ओमकारम और कई मराठी, तमिल, तेलुगु फिल्मों में काम किया।

    खबरें और भी

    अब वह फिल्मों में एक्टिव हैं, लेकिन कम। रिपोर्ट्स की मानें तो राजा शिवाजी के बाद वह द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो में नजर आ सकती हैं। 

    यह भी पढ़ें- जब हीरोइन को Salman Khan से पांच गुना ज्यादा मिली फीस, बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी 38 साल पुरानी फिल्म