16 साल की Shreya Ghoshal ने गाया था ये सुपरहिट गाना, रिहर्सल को ही किया फाइनल; बन गया कल्ट क्लासिक
16 की उम्र में श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने म्यूजिक इंडस्ट्री को एक रोमांटिक गाना दिया जिसके एक-एक बोल और धुन लोगों के दिलों में बस गए।

16 की उम्र में श्रेया घोषाल ने दिया कल्ट गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे सफल प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं जो सालों से गानों में अपनी मधुर आवाज घोल रही हैं।
एक रियलिटी शो से म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे डिमांडिंग सिंगर्स में से एक बनने का सफर श्रेया घोषाल ने छोटी से उम्र में ही शुरू कर दिया था। 4 साल की उम्र में उन्होंने संगीत का गुण सीखा और मात्र 16 साल की उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री का सबसे आइकॉनिक गाना दिया।
कल्ट गाने के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड
जी हां, श्रेया घोषाल सिर्फ 16 साल की थीं, जब उन्होंने अपने करियर का पहला फिल्मी गाना गाया। यह गाना न केवल कल्ट क्लासिक बन गया, बल्कि सिंगर को उनका पहला नेशनल अवॉर्ड (National Awards) भी मिला। दिलचस्प बात यह है कि यह गीत उनका फाइनल रिकॉर्ड नहीं, बल्कि सिर्फ एक रिहर्सल था।
रियलिटी शो में सुनी थी आवाज
जिस गीत के बारे में हम बात कर रहे हैं, वो है देवदास का रोमांटिक सॉन्ग 'बैरी पिया' (Bairi Piya)। श्रेया को यह गाना उस वक्त मिला था, जब वह सिर्फ एक रियलिटी शो का हिस्सा थीं। एक बार देवदास के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अपनी मां के साथ सा रे गा मा पा में श्रेया को गाते हुए सुना और ठान लिया कि वह उन्हें एक गाना ऑफर करेंगे।
एक टेक में गा लिया था गाना
जब श्रेया घोषाल को बैरी पिया गाने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने स्टूडियो में पहले रिहर्सल की। मगर उनका रिहर्सल वाली आवाज ही डायरेक्टर को इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने उसे ही गाने में रख लिया। उन्होंने फिल्म में ऐश्वर्या के लिए पांच गाने गाए थे। 16 की श्रेया का गाना लोगों को इतना पसंद आया कि आज भी आइकॉनिक बना हुआ है। वह फिल्म में ऐश्वर्या की आवाज बन गई थीं।
