Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 से डरकर आयुष्मान खुराना ने बदली थी तारीख! अब वरुण धवन से बॉक्स ऑफिस पर लेंगे टक्कर

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 03:59 PM (IST)

    Ayushmann Khurrana की अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म पति पत्नि और वो दो का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट सामने आ गई है। ...और पढ़ें

    कॉमेडी ड्रामा में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

    कॉमेडी ड्रामा में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाने के लिए तैयार है। उनकी अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो दो के मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसमें आयुष्मान खुराना को प्रजापति पांडे के रूप में पेश किया गया है। फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी हैं।

    फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट

    फर्स्ट लुक में आयुष्मान खुराना एक जाल में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीन महिलाएं उनके ऊपर खड़ी होकर उस जाल को थामे हुए हैं; यह एक उलझे हुए लव ट्राएंगल की ओर इशारा करता है। उन्हें एक चीते के बगल में बैठे हुए भी देखा जा सकता है, जो फिल्म के अनोखे अंदाज और कॉमेडी की और बढ़ा देता है।

    यह भी पढ़ें- '9-5 में खुश नहीं था...' Aparshakti Khurana ने एक महीने में छोड़ दी थी नौकरी, आज हैं मल्टी-टैलेंटेड स्टार

    पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'शिकारी खुद हो गया शिकार! अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे। हो जाओ पत पत्नी और व दो के लिए तैयार। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)


    पति पत्नि और वो का सीक्वल

    'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Our Who Do) साल 2019 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। यह प्रोजेक्ट पहले 4 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाला था, लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख बढ़ाकर 15 मई, 2026 कर दी गई है। इसी महीने की 22 तारीख को वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होगी। यानी बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन और आयुष्मान खुराना की टक्कर होगी।

    खबरें और भी

    मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह फिल्म, इस फ्रैंचाइजी में उनकी वापसी का प्रतीक है। ओरिजिनल फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस सीक्वल का निर्माण टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने बी.आर. स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है, जबकि इसका क्रिएटिव प्रोडक्शन जूनो चोपड़ा ने संभाला है।

    यह भी पढ़ें- स्पाई कॉमेडी लेकर आ रहे Ayushmann Khurrana और सारा अली खान, कब रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?