कॉमेडी छोड़ने वाले थे Arshad Warsi, 'भिक्षु' और दिव्यांग लड़की की वजह से बदला था अपना फैसला
अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने खुलासा किया है कि वह कॉमेडी से बोर हो गए थे। उन्होंने कॉमेडी भी छोड़ने का मन बना लिया था।

कॉमेडी छोड़ने वाले थे अरशद वारसी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने कई यादगार कॉमेडी रोल्स निभाए हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। लोग उन्हें कॉमेडी रोल्स में काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया है कि वह कॉमेडी छोड़ने वाले थे।
अरशद वारसी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने कॉमेडी छोड़ने का मन बना लिया था। वह कॉमेडी करते-करते परेशान हो गए थे। उन्होंने तय कर लिया था कि अब से वह इस तरह के रोल्स नहीं करेंगे। इसके बाद उनके साथ दो घटनाएं हुईं, जिन्होंने उनका मन बदल दिया।
लद्दाख में मॉन्क से मिले थे अरशद वारसी
अरशद वारसी ने रिवील किया है कि कॉमेडी छोड़ने के फैसले के बाद वह लद्दाख ट्रिप गए थे, जहां उनके साथ दो चीजें हुईं जिसने उनकी जिंदगी बदल गई। एक्टर ने बताया, "एक तो यह कि मैं लद्दाख घूमने गया था। मुझे गाड़ी चलाना पसंद है, इसलिए मैं वहां गया। वहां मेरी मुलाकात एक ऐसे भिक्षु (मॉन्क) से हुई जिन्हें पुनर्जन्म लेने वाला माना जाता है। उनसे मिलने के लिए समय निकालना मुश्किल होता है, लेकिन उन्होंने मुझे काफी समय दिया।"

अरशद वारसी ने आगे बताया, "उन्होंने मुझसे सबसे पहले यही कहा, 'जब मैं प्रवचन देता हूं तो कुछ लोगों को हंसाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और सबकी मदद लेनी पड़ती है, लेकिन आप यह काम कितनी आसानी से कर लेते हैं। आप पूरे देश को हंसाते हैं। आप कितने भाग्यशाली हैं'।"
बच्ची ने पिघला दिया था दिल
अरशद वारसी ने एक दिव्यांग बच्ची की कही बात का भी जिक्र किया जिसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि वह कभी भी कॉमेडी नहीं छोड़ेंगे। अरशद वारसी ने कहा, "फिर मैं एक बच्ची से मिला जो सुन नहीं सकती थी, उसने कहा, 'मुझे आपका काम बहुत पसंद है।' मैंने मजाक में कहा, 'तुम्हें कैसे पता चलेगा कि मैं क्या कह रहा हूं?'"
अरशद वारसी ने बताया, "उसने कहा, 'आपके हाव-भाव देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। मैं समझ जाती हूं कि आप क्या कर रहे हैं।' मैं तो पिघल ही गया, यह अब तक की सबसे बेहतरीन बातचीत थी और मैंने खुद से कहा, 'मैं कभी कॉमेडी नहीं छोड़ूंगा।"
