शाह रुख खान को ऑफर हुई थी ओटीटी फिल्म Ghamasaan, डायरेक्टर ने बताया किंग खान ने क्यों किया मना?
घमासान फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने खुलासा किया है कि इस ओटीटी मूवी का ऑफर शाह रुख खान को मिला था।
-1788873107557_m.webp)
शाह रुख खान घमासान मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर आएगी फिल्म घमासान
शाह रुख खान को ऑफर हुई थी फिल्म
डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वह सुपरस्टार हैं, जिनका नाम किसी ने किसी वजह से आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। कभी अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर तो कभी अन्य किसी किस्से की वजह से किंग खान लाइमलाइट में छाए रहते हैं।
मौजूदा समय में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम ओटीटी पर आने वाली फिल्म घमासान को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस मूवी के डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने खुलासा किया कि उन्होंने किंग खान को इसे ऑफर किया था।
शाह रुख खान को ऑफर हुई थी घमासान
मौजूदा समय में तिग्मांशु धूलिया अपनी अपकमिंग ओटीटी फिल्म घमासान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान तिग्मांशु धूलिया ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने घमासान फिल्म के लिए सबसे पहले शाह रुख खान को अप्रोच किया था।
यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar में कोई कहानी नहीं...' तिग्मांशु धूलिया ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर पर कसा तंज, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

तिग्मांशु धूलिया के मुताबिक- मैं घमासान फिल्म के लिए सबसे पहले शाह रुख खान के पास गया था। उनके संक्षेप में इस मूवी की कहानी और थीम के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा कि यार मैं इस तरह वास्तविक स्टोरी वाली फिल्में नहीं कर सकता।
इसके बाद जिस किरदार के लिए मैंने शाह रुख को अप्रोच किया है, उसे अब फिल्म में प्रतीक गांधी निभा रहे हैं। मुझे अफसोस नहीं हुआ कि उन्होंने इसके लिए मना किया, बल्कि खुशी इस बात की हुई कि उन्होंने मेरे कंटेंट को मजबूत बताया।

इस तरह से तिग्मांशु धूलिया ने घमासान फिल्म को लेकर शाह रुख खान को लेकर अहम जानकारी साझा की। बता दें कि फिल्म घमासान में प्रतीक गांधी के अलावा अरशद वारसी भी अहम भूमिका में मौजूद हैं।
कब रिलीज होगी घमासान
निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के डायरेक्शन में बनने वाली घमासान के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है और वे इसकी रिलीज के बेसब्री से कर रहे हैं। गौर करें घमासान की रिलीज डेट पर तो 11 सितंबर को इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
