विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की बहन को ये तोहफा देगा ससुराल

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Sun, 24 May 2015 11:38 AM (IST)

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता के गृह प्रवेश से पहले रविवार को मंडी पंडित सुखराम के परिवार ने नए घर में पूजा अर्चना की। 24 मई को मंडी में आयुष और अर्पिता की शादी की रिसेप्शन है। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मंडी। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता के गृह प्रवेश से पहले रविवार को मंडी में पंडित सुखराम के परिवार ने नए घर में पूजा अर्चना की। ये मकान अर्पिता और उनके पति आयुष के लिए बन रहा है। 25 मई यानि कल मंडी में आयुष और अर्पिता की शादी की रिसेप्शन है। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

सनी लियोन ने कहा, उन्हें नहीं निकाला गया है घर से

रविवार शाम को सलमान खान अपने परिवार के साथ बहन के ससुराल पहुंच रहे हैं। 25 मई को उनकी बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी का रिसेप्शन है। पिछले साल 17 नवंबर को दोनों ने शादी की थी, उसके बाद पहली बार दोनों मंडी पहुंच रहे हैं। इस फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए सलमान परिवार के साथ मंडी पहुंच रहे हैं।

दीपिका ने इस तरह की विदेश में बैठी दोस्त की मदद

सोमवार को होने वाली रिसेप्शन के लिए खान परिवार के समधी और हिमाचल के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने रविवार को मंडी के अस्पताल रोड पर बन रहे नए मकान में पूजा की। इस मौके पर पंडित सुखराम भी मौजूद थे।

बिग बी ने नेपाल को दान किए लाखों रुपये, मोदी ने कहा शुक्रिया