विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदित्‍य से पहले इस हीरो से था श्रद्धा को प्‍यार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 11 May 2015 03:10 PM (IST)

वैसे तो श्रद्धा कपूर और आदित्‍य रॉय कपूर के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा हाे चुकी है, मगर श्रद्धा कपूर ने अपनी लव लाइफ के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आदित्‍य रॉय कपूर से पहले वह किसी और से प्‍यार करती थीं और वो कोई और नहीं

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा हाे चुकी है, मगर श्रद्धा कपूर ने अपनी लव लाइफ के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आदित्य रॉय कपूर से पहले वह किसी और से प्यार करती थीं और वो कोई और नहीं बल्कि, उनकी फिल्म 'एबीसीडी 2' के हीरो वरुण धवन हैं !

विद्या बालन ने अपने बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

जी हां, श्रद्धा की जिंदगी में आदित्य तो बहुत बाद में आए। वरुण ने तो सालों पहले ही उनका दिल धड़का दिया था। श्रद्धा ने खुद ये बात स्वीकार की है। फिल्म 'एबीसीडी 2' के लिए एक रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें वो पुराने दिन याद आ गए, जब वह वरुण के प्यार में थीं और उन पर जान छिड़कती थीं।

उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान कहा, 'हम खूबसूरत पहाड़ी वादियों में एक रोमांटिक सॉन्ग की शूटिंग कर रहे थे, तभी अचानक मैं उस वक्त जोर से हंस पड़ी थी, जब मुझे वो सब याद आ गया, जब मैंने वरुण के प्रति अपने प्यार को स्वीकार किया था।'

विद्या बालन के घर पर 'हमारी अधूरी कहानी' की टीम ने किया रिहर्सल

आपको बता दें कि श्रद्धा और वरुण बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं। दोनों अक्सर अपने पिता (शक्ति कपूर और डेविड धवन) के साथ आउटडोर शूट पर जाते थे। एक शूट के दौरान श्रद्धा ने वरुण को प्रपोज करने का फैसला किया। उस वक्त वह आठ साल की थीं, मगर वरुण ने उनका यह प्यारा सा प्रपोजल ठुकरा दिया और वहां से तुरंत भा गए। तब से दोनों के बीच यह इंसिडेंट जोक बना हुआ है।