Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाल-बाल बची AR Rahman के इकलौते बेटे आमीन की जान, चेन्नई में हुआ कार एक्सीडेंट

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:23 AM (IST)

    मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान के इकलौते बेटे एआर आमीन का कार एक्सीडेंट हो गया है। ...और पढ़ें

    एआर रहमान और उनका बेटा

    एआर रहमान और उनका बेटा

    HighLights

    1. एआर रहमान के बेटे का हुआ एक्सीडेंट

    2. सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

    3. चेन्नई में तड़के सुबह हुआ हादसा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार एआर रहमान का नाम इस वक्त उनके इकलौते बेटे एआर आमीन की वजह से चर्चा में बना हुआ है। चेन्नई में तड़के सुबह आमीन का एक कार एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें वह घायल हो गए हैं। इस सड़क दुर्घटना में आमीन की जान बाल-बाल बची है। 

    इस हादसे के दौरान एआर आमीन के साथ उनका दोस्त भी मौजूद था, जिसे भी चोटें आई हैं। इसके अलावा जिस कार से अमीन की पोर्श गाड़ी टकराई है, उसका ड्राइवर भी घायल हो गया है। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं-

    बाल-बाल बचे एआर आमीन

    एआर आमीन ऑस्कर और ग्रैमी जैसे बड़े पुरस्कारों को जीतने वाले संगीतकार एआर रहमान और उनकी पूर्व पत्नी सायरा बानो के इकलौते बेटे हैं। फिलहाल आमीन का नाम एक कार एक्सीडेंट को लेकर चर्चा में आ गया है, जो सोमवार सुबह चेन्नई में हुआ है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार ये हादसा उस वक्त हुआ है, जब एआर आमीन अपने दोस्त भार्गव के साथ गिंडी की तरफ जा रहे थे। 

    यह भी पढ़ें- ए.आर. रहमान और हंस जिमर का संगीत, कुमार विश्वास के बोल; त्रेता युग की अलौकिक अनुभूति कराएगा Ramayana का ये गीत

    AR RAHMAN SON

    पुलिस के मुताबिक, एक वैगन-आर कार साइड रोड से मुख्य सड़क पर आई और आमीन की लग्जरी पोर्श कार से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में आमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए कावेरी अस्पताल ले जाया गया। जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी गई और वे घर लौट आए। वैगन-आर के ड्राइवर को भी चोटें आईं और खबर है कि उन्हें कलैगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वे भी घर लौट आए।

    खबरें और भी

    AR RAHMAN SON (2)

    मालूम हो कि एआर आमीन ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए गायिका में करियर बनाया है। उन्होंने 2015 में मणिरत्नम की फिल्म 'ओ कधल कनमनी' के गाने 'मौला वा सल्लीम' से एक चाइल्ड सिंगर के तौर पर डेब्यू किया। बाद में, उन्होंने '2.0' जैसे प्रोजेक्ट्स और इंडिपेंडेंट सिंगल्स पर भी काम किया। उन्होंने 2019 में 'सागो' (Sago) के साथ सॉन्ग प्रोडक्शन में डेब्यू किया।

    फिलहाल ठीक है आमीन की हालत

    एआर रहमान के इकलौते बेटे एआर आमीन के एक्सीडेंट की खबर ने सिनेमाई गलियारे में हलचल पैदा कर दी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल उनकी हालत ठीक है और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। 

    यह भी पढ़ें- 'आदिपुरुष गलती थी, उसकी सजा काटी...', प्रभास की फिल्म से Manoj Muntashir को सबक, Ramayana से हैं ये उम्मीदें?