Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वेलकम वाली कॉमेडी करेंगे Akshay Kumar, 15 साल बाद अनीस बज्मी संग होगी वापसी, शूटिंग पर आया अपडेट

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:02 PM (IST)

    सुपरस्टार अक्षय कुमार 15 सालों बाद वेलकम फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी के साथ एक नई फिल्म के जरिे वापसी करने जा रही हैं। ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    अक्षय कुमार की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. अक्षय कुमार की अगली फिल्म पर आया अपडेट

    2. अनीस बज्मी संग 15 साल बाद करेंगे वापसी

    3. इस दिन रिलीज होगी अक्षय की ये फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेलकम फिल्म के जरिए अभिनेता ने अक्षय कुमार ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस कॉमेडी मूवी का डायरेक्शन अनीज बज्मी ने किया था। इस साल ये खबर सामने आई थी कि अक्षय और अनीस की जोड़ी एक और नई फिल्म के लिए साथ आ रही है।

    अब इस अनटाइटल मूवी को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जो शूटिंग से जुड़ा है। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं- 

    अक्षय और अनीस की अगली फिल्म

    साल 2011 में फिल्म थैंक यू की रिलीज के करीब 15 साल बाद हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर फिल्मकार अनीस बज्मी के निर्देशन में काम कर रहे हैं। अनीस और अक्षय कि पिछली फिल्मों की तरह दोनों एक बार कॉमेडी और मनोरंजक फिल्म पर काम कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'हर कोई इसका हिस्सा...' अहमद खान ने Hera Pheri 3 डायरेक्ट करने पर तोड़ी चुप्पी, फिल्म पर दिया अपडेट

    aneesbazmeeakshaykumar

    फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री विद्या बालन अहम भूमिका में हैं। दोनों की जोड़ी इससे पहले मिशन मंगल, भूल भुलैया और हे बेबी जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुकी हैं। इस अनाम फिल्म की शूटिंग गत जनवरी में शुरू हुई थी। अब खबरें हैं कि फिल्म की शूटिंग अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है।

    aneesbazmeeakshaykumar (1)

    रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल अक्षय व विद्या के साथ अनीस मुंबई के गोरेगांव क्षेत्र में फिल्म का अंतिम शेड्यूल शूट कर रहे हैं। करीब 15 दिनों के शेड्यूल में क्लाइमेक्स सीन और कुछ गाने शूट किए जाएंगे। शेड्यूल में दो-तीन भीड़भाड़ वाले दृश्यों के अलावा मुख्यतः शूटिंग अक्षय व विद्या के साथ ही की जाएगी।

    खबरें और भी

    फिल्म को 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किए जाने की योजना है। ऐसे में शूटिंग खत्म करने के बाद अनीस के बाद पोस्ट प्रोडक्शन पर काम करने का पर्याप्त समय होगा। इस साल अब तक अक्षय की भूत बंग्ला व वेलकम टू द जंगल दो फिल्में प्रदर्शित हो चुकी हैं। 

    हैवान है अगली फिल्म

    वेलकम टू द जंगल और भूत बंगला जैसी सफल फिल्मों के बाद इस साल अक्षय कुमार की एक और फिल्म आने वाली है, जिसका नाम हैवान है। निर्देशक प्रियदर्शन की इस मूवी को 11 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। इस फिल्म के जरिए सैफ अली खान और अक्षय कुमार करीब 18 साल बाद वापसी करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5 की रिलीज डेट हुई प्रीपोन, प्रभास की Fauzi से होगा अक्षय कुमार की फिल्म का क्लैश?