विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Golmaal 5 की रिलीज डेट हुई प्रीपोन, प्रभास की Fauzi से होगा अक्षय कुमार की फिल्म का क्लैश?

Published: Thu, 06 Aug 2026 05:11 PM (IST)

रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 की रिलीज डेट प्रीपोन कर दी गई है और यह अब दिसंबर के पहले हफ्ते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोलमाल 5 की रिलीज डेट दिसंबर के पहले हफ्ते में प्रीपोन हुई

  2. प्रभास की फौजी और अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

  3. अजय देवगन की रेंजर 2027 तक के लिए टाल दी गई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 (Golmaal 5) अगले साल रिलीज होने वाली थी। वहीं अजय देवगन (Ajay Devgn) की रेंजर (Ranger) इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन अब लग रहा है कि डेट्स को थोड़ा बहुत आगे-पीछे किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गोलमाल 5 इसी साल रेंजर की जगह रिलीज होगी। अगर ऐसा होता है तो इसका क्लैश प्रभास (Prabhas) की फौजी (Fauzi), और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक और अनटाइटल्ड फिल्म जिसे अनीस बाज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं उससे होगा। रिपोर्ट के मुताबिक रेंजर को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है।

अब कब रिलीज होगी गोलमाल 5?

हालांकि, अभी तक 'गोलमाल 5' के मेकर्स ने रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 'वैरायटी इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय ने 'रेंजर' को 2027 तक टालने का फैसला किया है और 'गोलमाल 5' दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होगी। अनीस बज्मी के साथ अक्षय कुमार की अगली फिल्म भी उसी तारीख को रिलीज होने वाली है। इसलिए, अगर 'गोलमाल 5' के 4 दिसंबर को रिलीज होने की रिपोर्ट सच साबित होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर अक्षय बनाम अक्षय का मुकाबला होगा।


प्रभास की फौजी से होगा क्लैश

इसी बीच, प्रभास की फिल्म 'फौजी' उसी वीकेंड 3 दिसंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। हालांकि यह एक तेलुगु फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी सहित कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा।

गोलमाल बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। पहली गोलमाल फिल्म 20 साल पहले, 2006 में रिलीज हुई थी और गोलमाल की अन्य फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी है।

यह भी पढ़ें- 'हर कोई इसका हिस्सा...' अहमद खान ने Hera Pheri 3 डायरेक्ट करने पर तोड़ी चुप्पी, फिल्म पर दिया अपडेट

यह भी पढ़ें- 'अहंकार को संतुष्ट करने...', Welcome To The Jungle के सेट पर एक साथ इतनी वैनिटी वैन देख तुषार के उड़े थे होश