विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पर्दे पर 'आदमाखोरों' के शिकारी बनेंगे Akshay Kumar, एक्टर के हाथ लगी जिम कॉर्बेट की बायोपिक?

Published: Wed, 02 Sep 2026 08:26 AM (IST)

सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम इस वक्त जिम कॉर्बेट की बायोपिक को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

शिकारी बनेंगे अक्षय कुमार (फोटो क्रेडिट- एआई)

शिकारी बनेंगे अक्षय कुमार (फोटो क्रेडिट- एआई)

HighLights

  1. जिम कॉर्बेट पर बनेगी फिल्म

  2. अक्षय कुमार का नाम रेस में

  3. ये डायरेक्टर बनाएगा मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर आए दिन चर्चा में बना रहता है। कुछ ही दिन बाद निर्देशक प्रियदर्शन संग अक्की की मोस्ट अवेटेड फिल्म हैवान को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। 

इससे पहले मशहूर शिकारी और पर्यावरण प्रेमी रहे जिम कॉर्बेट की बायोपिक को लेकर अक्षय कुमार का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा है कि अक्षय ने इस मूवी के लिए एक बड़े फिल्म निर्देशक संग हाथ मिलाया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

जिम कॉर्बेट बनेंगे अक्षय कुमार

साल में करीब 3-4 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार इस वक्त जिम कॉर्बेट की बायोपिक को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार जिम कॉर्बेट की बायोपिक के लिए अक्की ने निर्देशक प्रियदर्शन संग हाथ मिलाया है।हैवान के बाद खिलाड़ी कुमार भविष्य में प्रियदर्शन की दो अन्य मूवीज में नजर आएंगे,

यह भी पढ़ें- साइको थ्रिलर Haiwaan में सैफ अली खान का कठिन एक्शन सीक्वेंस, खुद ही फिल्माए इंटेंस सीन्स; हालत हुई खराब

akshay kumar jim corbett

जिसमें जिम कॉर्बेट के जीवन पर बनने वाली मूवी का नाम भी शामिल होता हुआ दिख रहा है। हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अगर ऐसा होता है तो यकीनन तौर पर जिम कॉर्बेट की बायोपिक में अक्षय कुमार को देखना फैंस के लिए एक बिग सरप्राइज और किसी अनोखे रोमांच से कम नहीं रहेगा। 

कौन थे जिम कॉर्बेट?

जिम कॉर्बेट का पूरा नाम एडवर्ड जेम्स कॉर्बेट था और 25 जुलाई 1875 को उत्तराखंड के नैनीताल में रहने वाले एक ब्रिटिश परिवार में उनका जन्म हुआ था। वह प्रकृति से अत्यधिक प्यार करते थे और जंगलों से उनको अधिक लगाव था।

akshay kumar jim corbett (1)

लेकिन इससे अधिक उनक आदमखोर बाघ और तेंदुए का शिकार करने के लिए जाना था, जिसमें चंपावत की उस नरभक्षी वाघिन का नाम भी शामिल था, जिसने नेपाल और भारत के कुमाऊं इलाके में करीब 436 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। 1907 में जिम ने इसका शिकार किया था। इन्हीं के नाम पर भारत के पहले नेशनल पार्क का भी नाम पड़ा था।

अक्षय की अगली फिल्में

जिम कॉर्बेट की बायोपिक की आधिकारिक घोषणा से पहले अक्षय कुमार अन्य कई मूवीज में नजर आएंगे। जिनमें हैवान, समुख और गोलमाल 5 जैसी मूवीज के नाम शामिल हैं। 11 सितंबर को अक्की की हैवान को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। 

यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन पर टॉपर बनी थी Akshay Kumar की फिल्म, 7 सालों से कामय है कमाई का रिकॉर्ड