विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब पार्टी में ऐश्वर्या ने जया बच्चन को किया नजरअंदाज!

By Edited By:
Updated: Fri, 21 Feb 2014 09:38 AM (IST)

भले ही बच्चन परिवार जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मतभेद की बात से इंकार कर चुका है, लेकिन एक पार्टी में जया और ऐश्वर्या एक-दूसरे को नजरअंदाज करती दिखीं।

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही बच्चन परिवार जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मतभेद की बात से इंकार कर चुका है, लेकिन एक पार्टी में जया और ऐश्वर्या एक-दूसरे को नजरअंदाज करती दिखीं।

पढ़ें : जलसा से दूर नहीं जाएंगे अभिषेक

एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि कुछ दिनों पहले जया और ऐश्वर्या अनिल अंबानी द्वारा अपने घर पर आयोजित की गई मां की बर्थडे पार्टी में एक-दूसरे से कटी-कटी नजर आ रही थीं। सूत्रों ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे की तरफ एक बार भी नहीं देखा।

पढ़ें : बच्चन परिवार में पड़ी दरार

काफी समय से ही ये चर्चा तेज है कि ऐश्वर्या राय और सास जया बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इस तरह के कार्यक्रम में इसकी तस्वीर साफ झलक जाती है। खबर तो यहां तक आई थी कि ऐश्वर्या और अभिषेक जलसा छोड़ देंगे और माता-पिता के साथ नहीं रहेंगे। हालांकि बच्चन परिवार इस खबर का खंडन कर चुका है।

खैर, बच्चन परिवार के दीवाने तो यही दुआ करेंगे कि बच्चन परिवार में सब कुछ सही चलता रहे और जया और ऐश्वर्या के बीच अगर मतभेद हैं तो वो दूर हो जाए।