विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जलसा' से अभिषेक का प्यार है अटूट, परिवार से नहीं होंगे अलग

By Edited By:
Updated: Thu, 16 Jan 2014 11:15 AM (IST)

अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपना अलग आशियाना बनाने जा रहे हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन इतना तय है कि फिलहाल अभि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपना अलग आशियाना बनाने जा रहे हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन इतना तय है कि फिलहाल अभिषेक जलसा छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। अभिषेक के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभि और ऐश कभी भी जलसा छोड़कर जाने के बारे में नहीं सोच सकते हैं।

पढ़ें : बच्चन परिवार में पड़ी दरार, जलसा में नहीं रहेंगी ऐश्वर्या?

पिछले दिनों खबर आ रही थी कि ऐश और अभि को बच्चन परिवार में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐश को अपनी सास जया बच्चन की दखलअंदाजी से परेशानी हो रही है। दोनों को घर में प्राइवेसी नहीं मिल रही है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। जलसा में ऐश-अभी और आराध्या के लिए बहुत जगह है। उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हो रही है।

अभि चाहें तो कभी भी मुंबई क्या कहीं भी घर ले सकते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। उन्हें अपने परिवार से बहुत प्यार है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर