Ghost एक्ट्रेस Ananya Raj का 27 साल की उम्र में निधन, परिवार ने संदेश जारी कर दी जानकारी
एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया, जिसकी पुष्टि उनके परिवार ने की। एक साल से अधिक समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद 15 जुलाई को नींद में ही उनका निधन हुआ।
-1786891332141_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। '7 आवर्स टू गो' (7 Hours To Go), 'द फाइनल एग्जिट', 'घोस्ट' (Ghost) और तेलुगु फिल्म 'थग्गेदे ले' (Thaggede Le) जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक साल से भी ज्यादा समय से वो शारीरिक और मानसिक रूप से कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रही थीं।
15 जुलाई को सोते समय नींद में ही उनका निधन हो गया। अनन्या के परिवार ने 15 अगस्त को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह खबर शेयर की और उनके निधन पर शोक मनाते हुए प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया।
मानसिक तनाव से गुजर रही थीं एक्ट्रेस
एक पोस्ट जारी करते हुए अनन्या के परिवार ने लिखा ,'बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया। नींद में ही उनका शांति से निधन हुआ। वह एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं और उन्होंने इनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।'
View this post on Instagramउन्होंने अनन्या को एक स्ट्रॉन्ग लड़की बताते हुए कहा,'वह बहुत हिम्मत वाली लड़की थी और रानी की तरह जीती थी। बच्ची, तुम्हारी कमी बहुत खलेगी। हम आप सभी से उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का आग्रह करते हैं। और इस मुश्किल समय में, हम प्राइवेसी और शांति बनाए रखना चाहते हैं।'
View this post on Instagram
कौन थीं अनन्या राज?
मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी अनन्या ने हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों और म्यूजिक वीडियो से की और धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।
अनन्या ने 2016 में '7 आवर्स टू गो' (7 Hours to Go) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह 2017 में 'द फाइनल एग्जिट' (The Final Exit) और 2019 की हॉरर फिल्म 'घोस्ट' (Ghost) में नजर आईं। फिल्मों के अलावा, वह म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दीं,जिससे उन्हें और भी पॉपुलैरिटी मिली।

