25 साल पुराना आमिर-प्रीति का गाना, Alka और Udit Narayan ने दी आवाज; आज भी प्यार का पाठ पढ़ा रहा कल्ट गीत
साल 2001 में आमिर खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया था, आज भी दर्शकों के दिलों में बसा है। उदित नारायण और अलका याग्निक ने इस कल्ट गीत को आवाज दी थी। ...और पढ़ें

आमिर-प्रीति का वो रोमांटिक गाना आज भी लोकप्रिय

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो हमेशा के लिए यादगार बन जाती हैं। साल 2000 की शुरूआत में सिनेमा के बदलते दौर में कई नई फिल्में आईं। इन फिल्मों की कहानियां बिल्कुल नई थीं। यही वजह थी कि इन फिल्मों को दर्शकों ने पसंद भी किया।
90 के दशक (90's Hit Songs) से हटकर नए सिनेमाई प्रयोग का ये सटीक उदाहरण थीं। ऐसी ही एक फिल्म आज से 25 साल पहले आई, जिसकी कहानी तो हिट रही ही, साथ ही इस फिल्म के गाने भी खूब चले।
कौन सी है वो फिल्म?
दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम है 'दिल चाहता है' (Dil Chahta Hai)। जी हां, साल 2001 में रिलीज हुई दिल चाहता है ने मॉडर्न हिंदी सिनेमा की तस्वीर बदल दी थी। बड़े शहरों की दोस्ती, प्यार और बड़े होने के दौर को फिल्म ने सही ढंग से पर्दे दिखाया। '

फिल्म ने दोस्ती के नए नजरिए को दर्शकों के सामने पेश किया और यही वजह है थी प्यार और दोस्ती के कॉम्बिनेशन के साथ बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में तीन बेस्ट फ्रेंड्स आकाश, समीर और सिद्धार्थ की दोस्ती को खूबसूरती से दिखाया गया था। इन किरदारों को आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना ने निभाया था।
खबरें और भी
हिट हैं फिल्म के गाने
फिल्म के वैसे तो सभी गाने हिट हैं, लेकिन फिल्म का एक रोमांटिक गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस गाने के नाम है 'जाने क्यों लोग प्यार करते हैं' (Jane Kyun Log)। जी हां, इस गाने को उदित नारायण (Udit Narayan) और अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है।

गाना आज भी लोगों का पसंदीदा है और हर किसी की जुंबा पर रहता है। यह गाना आमिर खान (Aamir Khan) और प्रीति जिंटा (Priety Zinta) पर फिल्माया गया था और गाने में दोनों की बेहद प्यारी कैमिस्ट्री नजर आई थी। गाने को लेकर आज भी लोग उत्साहित रहते हैं और जब भी गाना बजता है तो ये मानो दिलों को सुकून सा पहुंचा देता है।
अलका और उदित (Alka Udit Songs) की आवाज में सजा ये गीत अक्सर इंटरनेट पर सुनाई दे जाता है। गाने का संगीत शंकर, एहसान और लॉय ने तैयार किया था। वहीं इस गाने को जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखा था।

आपको बता दें कि, आज भले ही दिल चाहता है एक आइकॉनिक फिल्म बन चुकी है, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इसकी एक और खास अहमियत है। यह एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म थी और इसी के साथ प्रोडक्शन हाउस ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था।
हाल ही में फिल्म के 25 साल पूरे होने पर एक्सेल एंटरटेनमेंट और रितेश सिधवानी-फरहान अख्तर ने एक्सेल ओरिजिन्स नाम की एक नई पहल का ऐलान किया है।

इसका मकसद 30 साल से कम उम्र के भारतीय फिल्ममेकर्स की नई पीढ़ी को खोजना, उन्हें आगे बढ़ाना और उनका साथ देना है। मतलब ये कि जो यंग और महत्वकांक्षी फिल्ममेकर्स हैं, उन्हें नई और बड़ी फिल्मों को डायरेक्ट करने का मौका मिलेगा। फिल्म दिल चाहता है को फरहान अख्तर ने ही डायरेक्ट किया था।