Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे कपड़े तक देने से इनकार...' Medha Shankr ने खोली इंडस्ट्री की पोल, 12th Fail एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 09:57 PM (IST)

    '12th फेल' फेम एक्ट्रेस Medha Shankr ने इंडस्ट्री में खुद को अलग-थलग महसूस करने के बारे में खुलकर बात की। ...और पढ़ें

    12th फेल एक्ट्रेस ने मेधा शंकर ने बयां किया अपना दर्द

    12th फेल एक्ट्रेस ने मेधा शंकर ने बयां किया अपना दर्द

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मेधा शंकर, जिन्हें विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12th Fail' से काफी पहचान मिली, अब अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'Ginny Wedss Sunny 2' की तैयारी कर रही हैं, जिसमें उनके साथ अविनाश तिवारी नजर आएंगे।

    मेधा शंकर (Medha Shankr) ने इंडस्ट्री में अपने एक्सपीरियंस पर की बात

    प्रमोशन के दौरान, उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की कि क्या उन्हें कभी किसी फिल्म सेट पर अपमानित महसूस हुआ है। जहां उन्होंने कहा कि उन्हें सेट पर ऐसे पलों का अनुभव नहीं हुआ है, वहीं उन्होंने यह भी माना कि उन्हें कभी-कभी अन्य प्रोफेशनल जगहों पर, जैसे कि इवेंट्स और डिजाइनरों के साथ बातचीत के दौरान, खुद को कमतर महसूस हुआ है।

    medha (2)

    यह भी पढ़ें- Ginny Wedss Sunny 2 की रिलीज डेट आउट, दिखा Avinash Tiwary और मेधा शंकर का रोमांटिक अंदाज

    एक इंटरव्यू में बात करते हुए मेधा ने उन एक्सपीरियंस के बारे में बात की जहां उन्हें अलग-थलग और कमतर महसूस हुआ। खासकर उन इवेंट्स में जहां स्टाइलिंग और डिजाइनर कपड़ों का महत्व होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभव अक्सर इंसान को इस इंडस्ट्री के उन 'अनकहे नियमों' पर सवाल उठाने पर मजबूर कर देते हैं।

    medha (1)

    डिजाइनर्स ने कपड़े देने से किया इनकार?

    मेधा ने बताया, 'इवेंट्स में, डिजाइनरों के साथ, आपको पता ही होगा कि छोटी-छोटी बातें होती हैं, जैसे ‘यह डिजाइनर आपको अपना आउटफिट नहीं देगा’—यह सब हम सभी सुनते हैं। जाहिर है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझे आप लोगों के नाम याद जरूर रहते हैं... ऐसा नहीं है कि यह कोई निजी मामला है, लेकिन आपको यह महसूस जरूर होता है कि ‘अभी-अभी यहां क्या हुआ?’ तो यकीनन, ऐसे मौकों पर मुझे थोड़ा अजीब जरूर लगा है'।

    'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' के बारे में

    इस बीच, ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शानदार कलाकारों की टोली भी है, जिसमें लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी अहम किरदारों में नजर आएंगे। जी स्टूडियोज और सौंदर्या प्रोडक्शन के सहयोग से बनी इस फिल्म को विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने प्रोड्यूस किया है।

    medha (3)

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ginny Weds Sunny के पार्ट 2 में हुई 12th Fail फेम इस एक्ट्रेस की एंट्री, Yami Gautam की जगह आएंगी नजर