Ginny Wedss Sunny 2 की रिलीज डेट आउट, दिखा Avinash Tiwary और मेधा शंकर का रोमांटिक अंदाज
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। यह नेटफ्लिक्स पर आई 'गिन्नी वेड्स सनी' का सीक्वल है, जिसम ...और पढ़ें

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर बहुत जल्द फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 में साथ आने वाले हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर इसी नाम से आई मूवी का सीक्वल है जिसमें यामी गौतम और विक्रांत मैसी नजर आए थे।
फुल ऑन कॉमेडी होगी फिल्म
अब इसका सीक्वल थिएटर में रिलीज किया जाएगा जिसमें कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। अब इस मूवी का पोस्टर और रिलीज डेट भी सामने आ गए हैं। पोस्टर में अविनाश तिवारी पुश अप कर रहे हैं जबकि मेधा शंकर उनकी पीठ पर बैठी हुई हैं। मेधा शंकर को आपने विक्रांत मैसी के आथ 12th फेल में देखा होगा।
यह भी पढ़ें- Maalik Poster: वामिका गब्बी के बाद Manushi Chillar संग जमेगी राजकुमार राव की जोड़ी, रिलीज हुआ पहला पोस्टर
बेहतरीन बॉडी वाले अविनाश तिवारी का रोल फिल्म में रफ एंड टफ हो सकता है जबकि पिंक कलर की साढ़ी में मेधा काफी खूबसूरत लगीं। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- 'गिन्नी और सनी वापस आ गए हैं!रिश्ता फिक्स है बस इस बार थोड़ा सा ट्विस्ट है!' फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रशांत झा हैं फिल्म के निर्माता
फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी, रोहित चौधरी और गिन्नी वेड्स सनी जैसे कई प्रतिभाशाली सपोर्टिंग कलाकार भी नजर आएंगे। जी स्टूडियोज और साउंड्रिया प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत, गिन्नी वेड्स सनी 2 का निर्माण विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने किया है। प्रशांत झा ने इसे लिखा और डायरेक्ट किया है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
क्या था पहले पार्ट की कहानी
ओरिजनल 'गिन्नी वेड्स सनी'में विक्रांत मैसी द्वारा अभिनीत सनी, गिन्नी को उसकी मां की मदद से जीतने की कोशिश करता है। गिन्नी की मां बिचौलिए का काम करती है और चाहती है कि सनी कैसे भी उसका दिल जीत ले। फिल्म के पहले पार्ट में प्रेम, गलतफहमियों और पारिवारिक अपेक्षाओं जैसे विषयों को दिखाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप व्यक्तिगत और प्रेम संबंधी बाधाओं को पार करने के बाद गिन्नी और सनी की शादी होती है।