विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमीन से जुड़े फिल्म मेकर हैं अनुराग कश्यप

By Edited By:
Published: Tue, 10 Sep 2013 09:05 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2013 07:25 PM (IST)

अगर बॉलीवुड अनुराग कश्यप जैसे फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक नहीं होते तो शायद भारतीयों को कभी सत्या, गैंग्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अगर बॉलीवुड अनुराग कश्यप जैसे फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक नहीं होते तो शायद भारतीयों को कभी सत्या, गैंग्स ऑफ वासेपुर, ब्लैक फ्राइडे और देव डी जैसी लीक अलग फिल्में देखने को नहीं मिलती। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे अनुराग आज 41 साल के हो गए हैं। वे जो सोचते हैं, उसे पर्दे पर उतारने की हिम्मत रखते हैं और इतनी सफलता मिलने के बावजूद आज भी उनके पांव जमीन पर ही हैं।

अनुराग और उनके भाई के बीच कैसे फंसे रणबीर कपूर?

अनुराग के छोटे भाई अभिनव कश्यप भी अपने भाई के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। अभिनव ने दबंग जैसी हिट फिल्म का निर्देशन किया। वहीं, इनकी बहन अनुभूति भी फिल्मी लाइन से ही जुड़ी हुई है।

बिग बी भी हैं अनुराग के साथ काम करने को उत्साहित

अनुराग कश्यप की शुरुआती पढ़ाई देहरादून और उसके बाद ग्वालियर में हुई। इसके बाद इन्होंने दिल्ली के हंसराज कालेज से स्नातक की परीक्षा पास की। दिल्ली में अनुराग जन नाट्य मंच नामक थियेटर से जुड़े थे। इस संस्था के बैनर तले इन्होंने कई स्ट्रीट प्ले भी किया। बचपन से उन्हें फिल्मों का शौक था। वैसे कभी उनकी चाहत वैज्ञानिक बनने की भी रही थी। उनकी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म में अनुभूति अनुराग की सहायक थी।

अनुराग के निर्देशन में बनी पहली फिल्म पांच थी, हालांकि यह रिलीज न हो सकी। साल 2004 में आई फिल्म ब्लैक फ्राइडे से उन्हें पहचान मिली। 2009 में आई फिल्म 'देव डी' को आलोचकों ने सराहा। हिट फिल्म सत्या के लिए उन्होंने पटकथा भी लिखी। फिल्म वाटर के लिए भी उन्होंने पटकथा लिखी।

अनुराग कश्यप ने अपनी गर्लफ्रेंड कल्कि कोचलीन से 30 अप्रैल, 2011 शादी की थी। यह शादी ऊटी में करीब सौ साल पुराने एक आम के पेड़ के नीचे दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से हुई। अनुराग कश्यप की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वह आरती बजाज को भी अपना हमसफर बना चुके हैं। अनुराग की एक 10 साल की बेटी भी है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म के लिए अनुराग को 2013 में बेस्ट कहानी का पुरस्कार मिला।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर