विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुराग की फिल्म के लिए बिग बी उत्साहित

By Edited By:
Published: Tue, 15 Jan 2013 12:57 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2013 05:01 PM (IST)

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को अफसोस है कि वह आज के दौर की आत्मविश्वास और चुनौतियों से भरी फिल्मों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को अफसोस है कि वह आज के दौर की आत्मविश्वास और चुनौतियों से भरी फिल्मों के नजरिए से काफी उम्रदराज हो चुके हैं।

बिग बी निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, मैं अनुराग की शॉट फिल्म में काम करने वाला हूं। वह प्रयोग के तौर पर छोटी-छोटी कहानियों को एक साथ मिलाकर फिल्म बना रहे हैं। हालांकि बिग बी ने परियोजना के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा फेसबुक पर अमिताभ ने एक फोटो पेस्ट की है जिसमें वह प्रतीक्षा में अनुराग की शॉट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

अमिताभ कहते हैं कि फिल्म जगत तेजी से बदल रहा है। मैं कह सकता हूं कि यह भारतीय सिनेमा की खास पहचान का मार्ग प्रशस्त करने वाला दौर है। बिग बी 40 सालों से फिल्म जगत में काम कर रहे हैं। उन्हें इस बात का अफसोस है कि इस बदलाव का हिस्सा होने के लिए वह सक्षम नहीं हैं।

उन्होंने कहा, फिल्म जगत के इतने सकारात्मक और रुचिकर दौर का हिस्सा होने से मैं चूक गया। अब मैं काफी उम्रदराज हो चुका हूं। अब तो काफी वक्त निकल गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर