विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गजब! बाजीराव मस्तानी के लिए दुनिया से कट जाएंगे रणवीर सिंह

By rohitEdited By:
Updated: Tue, 07 Oct 2014 11:45 AM (IST)

जी हां, रणवीर सिंह अपनी फिल्‍म बाजीराव मस्‍तानी के लिए सिर्फ घर-परिवार से ही नहीं, बल्कि दुनिया से ही कट जाना चाहते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। जी हां, रणवीर सिंह अपनी फिल्‍म बाजीराव मस्‍तानी के लिए सिर्फ घर-परिवार से ही नहीं, बल्कि दुनिया से ही कट जाना चाहते हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह के लिए संजय लीला भंसाली की नई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बड़ा प्रोजेक्ट है। फिल्म की शूटिंग कभी भी शुरू हो सकती है। फिल्म में रणवीर अपनी प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगी। दोनों की जोड़ी को भंसाली की 'रामलीला' खासा पसंद किया गया था।

बाजीराव मस्तानी के लिए रणवीर अपने घर से बाहर जाकर अकेले में रहने की तैयारी कर रहे हैं। बकौल अभिनेता, 'घर पर मेरी मां, पिताजी और बहन हैं। फिल्म के लिए मुझे अकेलापन चाहिए। मैं कुछ दिनों के लिए टेलीविजन, फोन, इंटरनेट से दूर हो जाना चाहता हूं। तभी मैं बाजीराव के किरदार को बेहतर तरीके से समझ पाऊंगा।' रणवीर को बॉलीवुड के उन कुछ चंद अभिनेताओं में से गिना जाता है जो अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

पढ़ें: दीपिका पादुकोण को मिला रणवीर की मां का आशीर्वाद

पढ़ें: अपने बदन पर रणवीर की प्‍यार की निशानी गुदवाएंगी दीपिका पादुकोण