विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर के लिए टैटू बनवाएंगी दीपिका पादुकोण?

By Edited By:
Updated: Mon, 16 Jun 2014 03:17 PM (IST)

अपनी गर्दन पर रणबीर कपूर का 'आरके' टैटू बनवाने वाली दीपिका पादुकोण फिर से टैटू बनवाने जा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि दीपिका

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी गर्दन पर रणबीर कपूर का 'आरके' टैटू बनवाने वाली दीपिका पादुकोण फिर से टैटू बनवाने जा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि दीपिका अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के नाम का टैटू भी बनवा सकती हैं।

एक फिल्मी पत्रिका ने दीपिका के टैटू बनवाने की खबर दी है। बताया जाता है कि दीपिका ने टैटू बनवाने को लेकर फिल्म निर्देशक और अपने दोस्त होमी अदजानिया से चर्चा की थी। दीपिका अदजानिया की फिल्म कॉकटेल में काम भी कर चुकी हैं।

हालांकि अभी तय नहीं है कि दीपिका कौन सा टैटू बनवाएंगी। उनके करीबी लोगों का कहना है कि वो आरके की तरह रणवीर सिंह के नाम के शुरुआती अक्षर का डिजाइनर टैटू बनवा सकती हैं।

क्लिक करके देखें दीपिका के गले में रणवीर के प्यार की निशानी

पढ़ें: दीपिका ने मिटाया रणबीर का टैटू