विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव 2017: नो कन्फ्यूजन, नो मिस्टेक केवल साइकिल केवल अखिलेश

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Thu, 09 Feb 2017 07:43 PM (IST)

सिने तारिका जया बच्चन ने आज एक चुनावी जनसभा में सपाइयों को नो कन्फ्यूजन, नो मिस्टेक केवल साइकिल अखिलेश का नया नारा दिया।

चुनाव 2017: नो कन्फ्यूजन, नो मिस्टेक केवल साइकिल केवल अखिलेश
चुनाव 2017: नो कन्फ्यूजन, नो मिस्टेक केवल साइकिल केवल अखिलेश

आगरा (जेएनएन)। जया बच्चन ने एक चुनावी जनसभा में सपाइयों को नो कन्फ्यूजन, नो मिस्टेक केवल साइकिल अखिलेश का नया नारा दिया । उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटर युवा हैं। उन्हें साइकिल को रफ़्तार देनी है।

सपा के प्रत्याशियों को जिताएंगे तो अखिलेश जीतेंगे। जब अमिताभ चुनाव लड़े थे तब मैंने बहू के रूप में वोट मांगे थे और जनता ने साथ दिया था। डिम्पल उत्तर प्रदेश की बहू हैं। अब आप इनका मान रखिए। डिम्पल यादव ने भी प्रत्याशियों के समर्थन वोट मांगे। दोनों महिला नेताओं ने आज यहां तीन सभाओं को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि कन्नौज सांसद डिंपल यादव सपा के महिला प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं करनी है। जिसकी शुरुआत उन्होंने आज आगरा से कर दी है। सिने अभिनेत्री जया बच्चन भी उनके साथ हैं। डिंपल यादव का अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा करने का यह पहला मौका है। डिंपल अधिकतर महिला प्रत्याशी वाले क्षेत्रों में प्रचार करेंगी।

यह भी पढ़ें-UP Assembly Election: किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ करेगी बसपा

आगरा को पेरिस बनाने का वादा

सांसद डिंपल यादव ने ताजनगरी में वादों का पिटारा खोला और कहा कि आगरा को पेरिस बनाएंगे। कहा कि विधान सभा चुनाव उप्र का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। छावनी विधानसभा क्षेत्र में ताज व्यू तिराहे पर हुई जनसभा में सांसद डिंपल यादव ने सधे अंदाज में जनता की नब्ज थामने की कोशिश की। कहा कि हमारी सरकार बनी, तो प्रदेश विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। वर्ष 2012 में किए सभी वादे सरकार ने पूरे किए। इस बार भी जो वादे किए गए हैं, वह भी पूरे होंगे। इशारों में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा। भीड़ से पूछा कि किसी के खाते में 15 लाख आए क्या, जवाब ना में मिला तो अपने वादे निभाने का भरोसा दिलाया। डिंपल ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने सूबे में 18 लाख लैपटॉप बांटे। जब घोषणा की थी, तो विरोधी इसे झुनझुना कहते थे। अब वही अपने घोषणापत्र में लैपटॉप बांटने की बात कह रहे हैं। अब हम स्मार्ट फोन भी देंगे और इससे सरकार की योजनाओं को भी जोड़ेंगे। इससे पहले डिंपल यादव और जया बच्चन ने बाह विधानसभा के जैतपुर कला और एत्मादपुर विधानसभा में भी जनसभाएं कीं।

यह भी पढ़ें- Election: असंतोष दबाने के लिए भाजपा की महत्व बढ़ाओ रणनीति

  • बाह विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी अंशू रानी निषाद
  • एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी राजाबेटी देवी
  • आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र में ममता टपलू
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : शिवपाल सिंह यादव के क्षेत्र से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे मुलायम सिंह सपा-कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन के बाद प्रियंका गांधी व डिंपल यादव के संयुक्त प्रचार अभियान की चर्चा थी। दो दिन पहले सांसद डिंपल यादव ने साझा प्रचार की अभी कोई रणनीति नहीं होने का संकेत किया था। अब समाजवादी पार्टी ने उनकी चुनावी जनसभा का कार्यक्रम जारी किया है। आज वह आगरा में तीन जनसभाओं को संबोधित करने की तैयारी में हैं। यहां की तीन सीटों पर प्रत्याशी महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ें- UP Election 2017 :इलाहाबाद हाईकोर्ट का कैराना में सुरक्षित मतदान कराने का निर्देश