विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव : शिवपाल सिंह यादव के क्षेत्र से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे मुलायम सिंह

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Tue, 07 Feb 2017 10:19 AM (IST)

मुलायम सिंह यादव 11 फरवरी से इटावा में भाई शिवपाल यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

यूपी चुनाव : शिवपाल सिंह यादव के क्षेत्र से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे मुलायम सिंह
यूपी चुनाव : शिवपाल सिंह यादव के क्षेत्र से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे मुलायम सिंह

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। वह प्रचार अभियान की शुरुआत अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के विधानसभा से करेंगे।

मुलायम सिंह यादव 11 फरवरी से इटावा में भाई शिवपाल यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश इलेक्शन : शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी की जीत में संदेह

इसके बाद 13 फरवरी को वह समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

डिंपल कल से शुरू करेंगी प्रचार

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव आठ फरवरी से आगरा से चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करेंगी। उनके साथ जया बच्चन भी होंगी। सांसद डिंपल यादव व जया बच्चन की चुनावी सभाएं आठ फरवरी से होंगी। डिंपल यादव व जया बच्चन आगरा व कन्नौज में चुनावी सभाएं करेंगी। डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अधिवक्ता गौरव भाटिया का समाजवादी पार्टी से इस्तीफा