विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mizoram Election 2023: PM मोदी कब करेंगे चुनावी राज्य मिजोरम का दौरा? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी यह जानकारी

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Updated: Sat, 21 Oct 2023 10:04 PM (IST)

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए 30 अक्टूबर को राज्य के मामित शहर का ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का आगामी मिजोरम दौरा (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री मोदी का आगामी मिजोरम दौरा (फाइल फोटो)

पीटीआई, आइजोल। Mizoram Assembly Polls: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए 30 अक्टूबर को राज्य के मामित शहर का दौरा करेंगे। भाजपा की मिजोरम इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वनलालहुमुआका ने यह जानकारी दी।

क्या कुछ बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष?

प्रदेश अध्यक्ष वनलालहुमुआका ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी राज्य में सात नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राय सिलसूरी में चुनाव प्रचार करेंगे और सरमा मामित और हाचेक का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रचार की तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

यह भी पढे़ं: गैरसमुदाय में शादी करने वाली महिला को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, छात्र संगठन मिजो जिरलाई पावल ने किया विरोध प्रदर्शन

16 महिलाओं सहित 174 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 16 महिलाओं समेत कुल 174 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। अधिकारियों ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट, विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें: मिजोरम में PM मोदी सहित यह नेता करेंगे धुआंधार रैली; BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची