विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mizoram Election 2023: मिजोरम में PM मोदी सहित यह नेता करेंगे धुआंधार रैली; BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Updated: Fri, 20 Oct 2023 04:10 PM (IST)

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल हैं।

भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की (फाइल फोटो)
भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की (फाइल फोटो)

एएनआई, आइजोल। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल हैं।

अबतक BJP के कितने उम्मीदवारों का हुआ एलान?

इससे पहले भाजपा ने 18 अक्टूबर को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी। अबतक पार्टी ने 21 उम्मीदवारों का एलान किया है। दूसरी सूची के मुताबिक, आर लालबियाक्तलुआंगी लुंगलेई पश्चिम सीट से, शांति विकास चकमा थोरंग सीट से, मालसावमत्लुआंगा हाचेक सीट से और वनलालहुमुआका डंपा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट को 40 में से 26 सीटों पर कामयाबी हासिल हुई थी और पार्टी के हिस्से में 37.8 फीसद वोट शेयर आया था।

सनद रहे कि 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को बाकी चारों राज्यों के साथ ही मिजोरम के चुनावी परिणाम सामने आएंगे।