विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mizoram Election: मिजोरम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिखाएंगे अपना दम, उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे प्रियंका गांधी समेत ये नेता

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Updated: Wed, 25 Oct 2023 03:58 PM (IST)

Mizoram Election 2023 मिजोरम कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष लालरेमरूता रेंथली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि प्रियंका गांधी और शशि थरूर के 3 और 4 नवंबर को पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए मिजोरम का दौरा करने की संभावना है।

मिजोरम में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे प्रियंका गांधी और शशि थरूर (फाइल फोटो)
मिजोरम में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे प्रियंका गांधी और शशि थरूर (फाइल फोटो)

पीटीआई, आइजोल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाद्रा और शशि थरूर मिजोरम में सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार अभियान में शिरकत करने के लिए राज्य का दौरा कर सकते हैं। पार्टी के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मिजोरम कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष लालरेमरूता रेंथली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि प्रियंका गांधी और शशि थरूर के 3 और 4 नवंबर को पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए मिजोरम का दौरा करने की संभावना है। रेंथलेई ने कहा कि वाड्रा के राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भाषाई अल्पसंख्यक क्षेत्रों में प्रचार करने की संभावना है।

रेंथली ने कहा कि रमेश पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे, एक संवाददाता सम्मेलन को तथा सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए किया था प्रचार 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 16 और 17 अक्टूबर को मिजोरम की अपनी यात्रा के दौरान आइजोल और दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई शहर में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।

पीएम मोदी भी 30 अक्टूबर को करेंगे मिजोरम का दौरा 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित शीर्ष पार्टी नेताओं के भी मिजोरम का दौरा करने की संभावना है।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि मोदी के 30 अक्टूबर को पश्चिम मिजोरम के मामित शहर का दौरा करने और पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने की संभावना है।

हाल ही में मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले लालरिनलियाना सेलो मामित सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

मिजोरम में  7 नवंबर को होंगे चुनाव 

40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर को होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 16 महिलाओं सहित कुल मिलाकर 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सत्तारूढ़ एमएनएफ, मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

भाजपा, जिसने 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों में 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था, अब 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और आम आदमी पार्टी (आप) ने मिजोरम में अपने चुनावी पदार्पण में चार उम्मीदवार उतारे हैं। 4,38,925 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,56,868 मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें- Mizoram Election 2023: 'PM Modi के साथ नहीं करूंगा मंच साझा', चुनावी सरगर्मियों के बीच बोले CM जोरमथांगा

यह भी पढ़ें- Mizoram Election 2023: मिजोरम में 30 अक्टूबर को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी