विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mizoram Election 2023: मिजोरम में 30 अक्टूबर को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Updated: Sun, 22 Oct 2023 10:21 PM (IST)

मिजोरम में 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस पूर्वोत्तर राज्य में आगामी सात नवंबर को विधानसभा चुनाव है। मिजोरम के भाजपा अध्यक्ष वनलालहमुका ने बताया कि प्रधानमंत्री के मिजोरम के प्रस्तावित दौरे का अस्थायी कार्यक्रम हमें प्राप्त हो गया है।

मिजोरम में 30 अक्टूबर को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी (Image: Jagran)
मिजोरम में 30 अक्टूबर को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी (Image: Jagran)

HighLights

  1. मिजोरम में 30 अक्टूबर को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
  2. इस पूर्वोत्तर राज्य में आगामी सात नवंबर को विधानसभा चुनाव है
  3. भाजपा ने 23 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

आइएएनएस, आइजोल। मिजोरम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के शीर्ष नेता जल्द ही चुनाव प्रचार को गति प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को ममित शहर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

इस पूर्वोत्तर राज्य में आगामी सात नवंबर को विधानसभा चुनाव है। मिजोरम के भाजपा अध्यक्ष वनलालहमुका ने बताया कि प्रधानमंत्री के मिजोरम के प्रस्तावित दौरे का अस्थायी कार्यक्रम हमें प्राप्त हो गया है। अंतिम कार्यक्रम के जल्द मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शाह, नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति इरानी, किरण रिजिजू, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा आदि भाजपा के स्टार प्रचारक हैं।

मिजोरम के चुनाव प्रभारी किरण रिजिजू राज्य में कुछ चुनावी रैलियों को संबोधित भी कर चुके हैं। राज्य में भाजपा ने भाषायी अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, खासकर जहां रियांग और चकमा आदिवासी समुदाय के लोग मतदाता सूची में बड़ी संख्या में हैं।

यह भी पढ़े: Mizoram Election 2023: कितने उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र? नए सिरे से एक प्रत्याशी की हो रही जांच

यह भी पढ़े: Mizoram Election 2023: PM मोदी कब करेंगे चुनावी राज्य मिजोरम का दौरा? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी यह जानकारी