विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के लिए कांग्रेस ने पंजाब प्रदेश चुनाव कमेटी का किया गठन, इन नेताओं को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

Updated: Wed, 24 Jan 2024 11:19 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में प्रदेश चुनाव समितियों का गठन किया है। कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग क ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के लिए कांग्रेस ने पंजाब प्रदेश चुनाव कमेटी का किया गठन
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के लिए कांग्रेस ने पंजाब प्रदेश चुनाव कमेटी का किया गठन

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में प्रदेश चुनाव समितियों का गठन किया है
  2. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन समितियों के गठन को स्वीकृति दे दी है
  3. नवजोत सिंह सिद्धू, सांसद मनीष तिवारी सहित कई अन्य नेताओं को स्थान दिया गया है

जेएनएन, चंडीगढ़।  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में प्रदेश चुनाव समितियों का गठन किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन समितियों के गठन को स्वीकृति दे दी है।

इन नामों को मिला स्थान

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में गठित प्रदेश चुनाव समिति में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, सांसद मनीष तिवारी सहित कई अन्य नेताओं को स्थान दिया गया है।

इन नेताओं को भी किया गया शामिल

कमेटी में भारत भूषण आशु, सुखिजंदर सिंह रंधावा, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विजय इंदर सिंगला, राणा गुरजीत सिंह, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, कुलजीत सिंह नागरा, सुखपाल सिंह खैहरा, राणा केपी सिंह, परगट सिंह, ओम प्रकाश सोनी, रजिया सुल्ताना, अरुणा चौधरी, संगत सिंह गिलजियां, अमित विज, राजकुमार वेरका, किशोरी लाल शर्मा, संदीप सिंह संधू, सुखविंदर सिंह डैनी को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Update: थम नहीं रहा ठंड का प्रकोप, पंजाब के नौ जिलों में कड़ाके की सर्दी; चार डिग्री तक लुढ़का पारा

यह भी पढ़ें- Punjab Accident News: मुक्तसर साहिब में भयानक सड़क हादसा, बाइक सवारों को वाहन ने रौंदा; तीन लोगों की मौत