विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Accident News: मुक्तसर साहिब में भयानक सड़क हादसा, बाइक सवारों को वाहन ने रौंदा; तीन लोगों की मौत

Updated: Wed, 24 Jan 2024 10:52 AM (IST)

Punjab पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव कोटली देवन के मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक मजदूरी का ...और पढ़ें

Punjab Accident News: मुक्तसर साहिब में भयानक सड़क हादसा, बाइक सवारों को वाहन ने रौंदा
Punjab Accident News: मुक्तसर साहिब में भयानक सड़क हादसा, बाइक सवारों को वाहन ने रौंदा

HighLights

  1. ज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत
  2. मजदूरी कर एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे मृतक
  3. गांव कोटली देवन के मोड़ पर देर शाम हुआ हादसा

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। गांव कोटली देवन के मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक मजदूरी का काम करते थे और विगत मंगलवार की देर शाम करीबन सात बजे दिहाड़ी कर घर को लौट रहे थे। मृतकों की पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र भोला सिंह, भूपिंदर सिंह पुत्र शमिंदर सिंह व इकबाल सिंह पुत्र परविंदर सिंह निवासी कोटली देवन के रूप में हुई है।

तीनों मृतक युवक अविवाहित थे

मृतकों की आयु 18 से 20 वर्ष की है। तीनों युवक अविवाहित थे। वहीं दूसरी ओर,घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कोटली देवन निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह गांव से बाहर किसी कार्य के लिए गया हुआ था। उसे सूचना मिली कि गांव के तीन युवक सड़क पर घायलावस्था में पड़े हैं।

वह तुरंत गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। लेकिन दो युवक मृत अवस्था में थे जबकि एक की सांसें चल रहीं थीं। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल मुक्तसर लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक युवक गरीब परिवार से संबंध रखते थे।

शव रखने के लिए नहीं मिले फ्रिजर

मनप्रीत सिंह ने बताया कि दो घंटे तक शवों को एंबुलेंस में रखा गया। सिविल अस्पताल में पहले तो कोई डाक्टर नहीं मिल रहा था। अगर मिला तो उन्होंने बताया कि मोर्चरी में एक फ्रिजर ही चल रहा है। जिसमें एक शव रखा गया जबकि दो शव रखने के फ्रिजर नहीं मिल रहे थे।

प्रशासन ने की लोगों की भावनाएं आहत

उन्होंने हलका विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ से बात की जिसके बाद उनके कहने पर जलालाबाद रोड से किसी संस्था से दो फ्रिजर सिविल अस्पताल लाए गए। फिर जाकर शवों को रखा गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का यह कृत्य बहुत ही हैरान करने वाला है। एक परिवार जो बेटों की मौत पर बिलख रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उनकी भावनाओं को और आहत किया है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Update: थम नहीं रहा ठंड का प्रकोप, पंजाब के नौ जिलों में कड़ाके की सर्दी; चार डिग्री तक लुढ़का पारा

यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: किसानों को जल्द मिलने वाली है सूखे से राहत, बारिश का अलर्ट जारी; आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल