Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेब सराय लूट मामले में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

    By Rais Rais Edited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 16 Jul 2026 06:51 AM (IST)

    नेब सराय में स्कूटी और मोबाइल लूटने के आरोप में एक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर ...और पढ़ें

    नेब सराय थाने की टीम ने स्कूटी व मोबाइल लूट मामले में जोमैटो डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है।

    नेब सराय थाने की टीम ने स्कूटी व मोबाइल लूट मामले में जोमैटो डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है।

    HighLights

    1. नेब सराय में स्कूटी और मोबाइल लूट का मामला।

    2. जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय सुधांशु कुमार उर्फ कार्तिक गिरफ्तार।

    3. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी से हुई गिरफ्तारी।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। नेब सराय थाने की टीम ने स्कूटी व मोबाइल लूट मामले में जोमैटो डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर आठ जुलाई को नेब सराय में एक व्यक्ति से उसकी स्कूटी व मोबाइल लूट लिया था।

    टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर तकनीकी निगरानी के आधार पर एक आरोपित सुधांशु कुमार उर्फ कार्तिक को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर लूटी गई होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की।

    एक स्कूटी चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज की गई

    पुलिस ने बताया कि आठ जुलाई को नेब सराय थाने में एक स्कूटी चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि पुलिस जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने खुलासा किया कि सात जुलाई को तीन लोगों ने मिलकर उससे उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन लूटा था। तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले को तुरंत वाहन चोरी की धारा बदलकर लूट में दर्ज कर ली गई।

    जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी सर्विलांस व जांच के बाद एक आरोपित को धर दबोचा। आरोपित की पहचान खानपुर के जवाहर पार्क निवासी सुधांशु कुमार उर्फ कार्तिक के रूप में हुई है।

    मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी

    जांच में पता चला कि वह जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। उसका कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं है। फिलहाल, पुलिस वारदात में शामिल बाकी दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में जलभराव से निजात के लिए आरडब्ल्यूए ने सरकार को सौंपा एकीकृत ड्रेनेज प्लान का प्रस्ताव