AI समिट में बवाल करने वाले यूथ कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में हुई पेशी, दिल्ली पुलिस ने मांगी 5 दिन की रिमांड
दिल्ली में भारत मंडपम में AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के चार नेताओं को शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में प ...और पढ़ें
HighLights
यूथ कांग्रेस के चार नेता गिरफ्तार
पटियाला हाउस कोर्ट में हुई पेशी
पुलिस ने 5 दिन की रिमांड मांगी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में भारत मंडपम में AI समिट में विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए इंडियन यूथ कांग्रेस के चार नेताओं को आज शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिंह यादव के रूप में हुई है।
इस मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस रिमांड की मांग का कड़ा विरोध किया।
बचाव पक्ष ने दी दलीलें
अदालत में बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि सभी आरोपी विपक्षी राजनीतिक दल से जुड़े कार्यकर्ता हैं और उन्होंने भारत मंडपम के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। वकील ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची और न ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हुआ।
जमानत पर रिहाई की मांग की
बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपियों पर लगाए गए सभी धाराओं में अधिकतम सजा सात वर्ष से कम है, इसलिए पुलिस हिरासत की आवश्यकता नहीं बनती। साथ ही गिरफ्तारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए न्यायिक हिरासत या जमानत पर रिहाई की मांग की गई।
यह भी पढ़ें- AI समिट में विरोध की थी खास तैयारी, पहले काले छातों पर स्टीकर लगाकर करना था विरोध; अचानक बदली योजना
वहीं, दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई थी और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग रखी है।