दिल्ली: चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़, ड्राइवर-कंडक्टर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा
पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में एक निजी बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने ...और पढ़ें
-1778729754780_m.webp)
पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। जागरण
HighLights
नांगलोई में निजी बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना।
ड्राइवर और कंडक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक प्राइवेट बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रानी बाग थाने में बीएनएस (BNS) की धारा 64(1), 70(1), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सामूहिक दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़
दिल्ली में चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने पैसों के विवाद के चलते सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस इस एंगल पर गहनता से जांच कर रही है।
महिला को बस में खींच लिया था
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ित महिला नांगलोई में एक फैक्ट्री में काम करती है। पीड़ित महिला रात में फैक्ट्री से घर पैदल लौट रही थी और रास्ते में स्लीपर बस के ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे अंदर खींच लिया।
इसके बाद करीब सात किलोमीटर तक बस को चलाते रहे और इसी दौरान महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रात करीब 2 बजे आरोपी उसे सड़क पर उतारकर फरार हो गए।
दोनों आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान सुदेश (30) और अमन (26) के रूप में हुई है। सुदेश बस का ड्राइवर है और अमन बस का हेल्पर है।
थाने से एक किमी दूर खड़ी है बस
रानीबाग सामूहिक दुष्कर्म मामले में स्लीपर बस थाने से लगभग एक किलोमीटर दूर एपीजे स्कूल के पास दिल्ली जल बोर्ड के परिसर में खड़ी है। परिसर के गेट पर ताला लगाया गया है और एक पुलिस कर्मचारी तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें- शादी के 6 दिन बाद दिल्ली में उत्तराखंड की निशा की हत्या, पति ने बेड के अंदर छिपाया शव; पड़ोसियों ने खोला राज
उधर, महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसके साथ दो दिन पहले यह घटना हुई। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
