Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के वजीराबाद रोड पर जर्जर सड़क और गड्ढों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, कारोबार भी हो रहा प्रभावित

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 05:47 AM (GMT+05:30)

    पूर्वी दिल्ली में यमुना विहार से भजनपुरा तक वजीराबाद रोड की जर्जर हालत से वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर गड् ...और पढ़ें

    भजनपुरा के नजदीक टूटी पड़ी वज़ीराबाद रोड की सर्विस रोड। जागरण

    भजनपुरा के नजदीक टूटी पड़ी वज़ीराबाद रोड की सर्विस रोड। जागरण

    HighLights

    1. यमुना विहार से भजनपुरा तक वजीराबाद रोड की जर्जर हालत।

    2. सड़क पर गहरे गड्ढे और अधूरी खोदाई से जाम।

    3. खराब सड़क और जाम से स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा।

    जागरण संवाददाता , पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार से भजनपुरा तक वजीराबाद रोड की सर्विस रोड से लेकर मुख्य मार्ग तक सड़क की हालत जर्जर बनी हुई है। कई जगह सड़क की परत उखड़ चुकी है और गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।

    वहीं, सीवर लाइन समेत अन्य कार्यों के लिए की गई खोदाई के बाद कई हिस्सों को ठीक से समतल नहीं किया गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    पीक आवर में वाहनों की रफ्तार धीमी होने से जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस सड़क के गड्ढे नहीं दिखाई देते।

    भजनपुरा निवासी ममता पांडेय ने बताया कि मुख्य मार्ग के साथ-साथ सर्विस रोड की भी लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए बार-बार लेन बदलनी पड़ती है।

    इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और जाम की स्थिति पैदा होती है। स्थानीय निवासी अनिल ने बताया कि सड़क की स्थायी मरम्मत कराने के बजाय अलग-अलग हिस्सों में बार-बार खोदाई की जा रही है। इससे समस्या कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है।

    लोगों ने सर्विस रोड और मुख्य मार्ग दोनों की जल्द मरम्मत कराने तथा खोदाई के बाद सड़क को ठीक तरीके से बहाल करने की मांग की है।

    जर्जर सड़क और जाम से कारोबार भी प्रभावित

    वजीराबाद रोड की बदहाल स्थिति का असर आसपास के बाजारों के कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार विवेक कुमार ने बताया कि सड़क खराब होने और लगातार लगने वाले जाम के कारण ग्राहक बाजार तक आने से बच रहे हैं।

    खबरें और भी

    दुकानदारों का दावा है कि पिछले तीन माह से ग्राहकों की संख्या में लगातार कमी आई है।व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतार लगने से दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बार ग्राहक रास्ते में जाम देखकर दूसरे बाजारों का रुख कर लेते हैं।

    मामले में उत्तर-पूर्वी जिला विकास समिति के चेयरमैन जितेंद्र महाजन का कहना है वजीराबाद मार्ग पर सड़क मरम्मत किया जा रहा है । एक चरण पूरा हो चुका है जल्द ही अगला चरण शुरू कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

    क्या बोले लोग

    खराब सड़क के कारण आसपास के बाजार में भी ग्राहकों की संख्या कम हुई है। सड़क की जल्द मरम्मत कर समस्या का समाधान होना चाहिए।
    - श्याम बीर सिंह ,स्थानीय दुकानदार

    लंबे समय से सड़क बदहाल है, जगह-जगह खोदाई और अधूरी मरम्मत से लोग परेशान हैं। बारिश में जलभराव और जाम की समस्या और बढ़ जाती है। सड़क का जल्द स्थायी समाधान हो।
    - केपी शर्मा

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में इटहिया से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलटी, सात घायल

    यह भी पढ़ें- Lucknow Kanpur Expressway शुरू से लेकर आखिरी तक खस्ताहाल, जगह-जगह भरा भारी, सफर बना खतरनाक