विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां; एक कर्मी बेहोश

Published: Sun, 13 Sep 2026 04:08 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2026 07:47 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं ...और पढ़ें

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में लकड़ी के गोदाम में आग।

  2. आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

  3. घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव में खेड़ा मंदिर में रविवार को एक लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में आसमान में धुएं का गुबार छा गया है। धुंए से एक दमकलकर्मी बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं, आग लगने की सूचना पर दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल दमकल की टीम करीब 5 घंटे से आग पर काबू पाने में जुटी है। हालांकि लकड़ी अधिक होने की वजह से आग बार-बार भड़क रही है।

WhatsApp Image 2026-09-13 at 19.41.13

इस गोदाम के मालिक धर्मराज हैं, जबकि इसके तीन किरायेदार हैं। किरायेदारों में कैलाश, मनोज व एक अन्य शामिल हैं। गोदाम में लकड़ी और पीवीसी रखी हुई थी। आग इतनी भयंकर लगी है कि पिछले पांच घंटे से काली लपटें उठ रही हैं। आसपास के लोग अपना सामान लेकर सड़कों पर खड़े हो गए हैं।

WhatsApp Image 2026-09-13 at 17.51.55

आग लगने से कोई हताहत नहीं

जानकारी के अनुसार, गोदाम में आग लगने से कोई हताहत नहीं है। हालांकि, अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। दमकल की टीम आग लगने का कारण पता लगाने में जुटी है।

गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लाइवुड भरा होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को परेशानी हो रही है। आग लगने के समय गोदाम के अंदर करीब 10 लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

WhatsApp Image 2026-09-13 at 16.48.58

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मी आग को फैलने से रोकने और पूरी तरह बुझाने में जुटे हैं। आग लगने के कारणों और नुकसान का अभी पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के स्वरूप नगर में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घबराकर छत से कूदे 6 लोग घायल