Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक बुजुर्ग महिला की हादसे में मौत, पशु-पक्षियों को खाना खिलाना थी रोज की दिनचर्या

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:34 AM (IST)

    उर्मिला, एक धार्मिक बुजुर्ग महिला जो रोज़ पशु-पक्षियों को खाना खिलाती थीं, दिल्ली में एक सड़क हादसे में जान गंवा बैठीं। परिवार गहरे सदमे में है और आरो ...और पढ़ें

    दिल्ली में सड़क हादसे में उनकी जान चली गई।

    दिल्ली में सड़क हादसे में उनकी जान चली गई।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उर्मिला धार्मिक प्रवृत्ति की बुजुर्ग महिला थीं और पशु-पक्षियों से उनका गहरा लगाव था। स्वजनों के मुताबिक, जानवरों की देखभाल उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुकी थी। वह गाय, कुत्तों और पक्षियों को खाना खिलाने के साथ ही चींटियों जैसे छोटे जीवों के लिए भी आटा , चीनी या अन्य भोजन रखती थीं।

    उनके एक स्वजन ने बताया कि शायद ही कोई ऐसा दिन होता था, जब वह सुबह घर से निकलकर पशु-पक्षियों को खाना खिलाने नहीं जाती थीं। उनकी दिनचर्या मंदिर जाने से शुरू होती थी। मंदिर में पूजा के बाद वह आसपास के इलाके में घूमकर गायों और कुत्तों को खाना खिलातीं और पक्षियों के लिए दाना डालती थीं। बाद में धीरे-धीरे यह उनकी जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया था, जिसे वह शायद ही कभी छोड़ती थीं।

    पोते देवेश कुमार का कहना है कि मेरी दादी धार्मिक थीं। वह रोज सुबह मंदिर जाती थीं और इसके बाद पशु-पक्षियों को खाना खिलाती थीं। वह गाय, कुत्ते, पक्षी और यहां तक कि चींटियों को भी खाना देती थीं लेकिन हादसे ने उनके घर की खुशियां छीन ली। शनिवार को भी दादी अपनी इसी रोज की दिनचर्या के तहत घर से निकली थीं। लेकिन हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली।

    परिवार अचानक हुई मौत से सदमे में है और उनके घर मातम पसरा है। उन्होंने बताया कि काम की व्यस्तता के कारण वह पिछले दो दिन से दादी से बात नहीं कर पाए थे। अब यही बात उन्हें सबसे ज्यादा कचोट रही है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि उन दो दिनों में उनसे बात न कर पाने का अफसोस मुझे जिंदगी भर रहेगा।

    खबरें और भी

    एक रिश्तेदार ने बताया कि आरोपित हरियाणा पुलिसकर्मी का बेटा है और महंगी कार चला रहा था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यहां तक कहा कि दिल्ली पुलिस को मामले में सख्त कारवाई करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: वीडियो बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल, सामूहिक दुष्कर्म के बाद सूरत ले जाकर देह व्यापार कराने का आरोप