Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नंदी के रूप में सजाई 5.5 करोड़ की मैकलेरन स्पोर्ट्स कार, भोलेनाथ हुए सवार; अनोखे कांवड़ को मिले दर्जनों पुरस्कार

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:57 AM (IST)

    आठ लाख रुपये की लागत से बनी मैकलेरन स्पोर्ट्स कार जैसी अनोखी कांवड़ हरिद्वार से दिल्ली पहुंची, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। छह दोस्तों की यह टोली 225 क ...और पढ़ें

    दिल्ली की सड़कों पर सजी-धजी मैकलेरन स्पोर्ट्स कार वाली कांवड़ के साथ कावड़िया। जागरण

    दिल्ली की सड़कों पर सजी-धजी मैकलेरन स्पोर्ट्स कार वाली कांवड़ के साथ कावड़िया। जागरण

    HighLights

    1. आठ लाख में बनी मैकलेरन स्पोर्ट्स कार जैसी कांवड़।

    2. हरिद्वार से दिल्ली 225 किमी का सफर तय किया।

    3. अनोखी कांवड़ देखने और सेल्फी लेने उमड़ी भीड़।

    गौरी शर्मा, दक्षिणी दिल्ली। कांवड़ यात्रा में श्रद्धा के साथ अनोखे अंदाज की झलक भी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर छाई मैकलेरन स्पोर्ट्स कार जैसी कांवड़ रविवार को दिल्ली पहुंची तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब आठ लाख रुपये की लागत से तैयार इस कांवड़ में मैकलेरन स्पोर्ट्स कार के ऊपर भोले बाबा की आकर्षक झांकी बनाई गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर छह दोस्तों की टोली करीब 225 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंची। इस कार की कीमत करीब 5.5 करोड़ से शुरू होती है।

    एक दर्जन से अधिक पुरस्कार मिले

    रास्ते में भी इस अनोखी कांवड़ ने लोगों का ध्यान खींचा और टोली को अलग-अलग स्थानों पर एक दर्जन से अधिक पुरस्कार भी मिले। इन पुरस्कारों को भी उन्होंने कांवड़ पर सजा रखा है। इतना हो नहीं बल्कि जब सड़क पर चल रहे थे तो लोग कावड़ के पास पहुंच कर रील भी बना रहे थे।

    छह दोस्तों ने बनाई अनोखी योजना

    छह दोस्तों की इस टोली में दीपक शर्मा टेंपो का कारोबार करते हैं, प्रशांत त्यागी प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, मोहित शर्मा बैटरी रिक्शा का कारोबार करते हैं। सौरभ पंडित ब्लिंकिट से जुड़े हैं, जबकि बंटी इंटीरियर डिजाइनिंग और रमन गहलोत व्लॉगिंग करते हैं। कारोबार और नौकरी की अलग-अलग व्यस्तताओं के बावजूद छहों दोस्त सावन में कांवड़ यात्रा के लिए एक साथ निकले।

    car-kanvd-Mclaren-car1

    सजावट में लगे ढाई महीने, खर्च हुए आठ लाख

    टोली में शामिल दीपक शर्मा ने बताया कि इस बार कुछ अलग करने का विचार था। पहले नंदी महाराज पर बाबा को विराजमान कर कांवड़ लाने की योजना थी, लेकिन बाद में मैकलेरन स्पोर्ट्स कार के रूप में कांवड़ तैयार कराने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इसे तैयार करने में करीब दो से ढाई महीने का समय लगा और लगभग आठ लाख रुपये खर्च हुए।

    खबरें और भी

    'बजरंगबली ने संभाली' कार की स्टेयरिंग

    कांवड़ की सबसे खास बात बाबा की जटाओं से निकलती करीब 10 फीट ऊंची गंगा की झांकी है। कार के आगे बजरंगबली को बाबा का चालक बनाया गया है। वहीं, कार पर ‘महाकाल’ की नंबर प्लेट भी लगाई गई है। कांवड़ को आकर्षक रोशनी और सजावट से तैयार किया गया है।

    रविवार को जब यह कांवड़ दिल्ली पहुंची तो सड़क से गुजर रहे लोगों की नजरें इस पर टिक गईं। कई लोग रुककर झांकी देखने लगे, वहीं युवाओं और बच्चों में इसके साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। छह दोस्तों की यह टोली अब कांवड़ लेकर उत्तम नगर पहुंचेगी, जहां गंगाजल चढ़ाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों में हर दिन 30 मिनट का 'रीडिंग पीरियड', साल में दो बार 'फेमिली रीडिंग वीक'; थ्योरी पर करेंगे चर्चा

    यह भी पढ़ें- पारो-उषा-कांता से कुसुम तक दिल्ली में महिलाओं ने संभाली ड्रग्स कारोबार की कमान, नारकोटिक्स में बढ़ेंगी महिला पुलिसकर्मी